फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Record breaking heat wave across punjab, Ludhiana were the hottest

भट्टी की तरह तप रहा पंजाब, तरनतारन रहा सबसे गर्म, जालंधर-बठिंडा में लोग बेहाल

Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Record breaking heat wave across punjab,  Ludhiana were the hottest
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में प्रचंड गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को पंजाब में तरनतारन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक धूप त्वचा, हृदय, आंखों के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में बुजुर्गों व बच्चों की सेहत भी बिगड़ सकती है। 

विज्ञापन


लुधियाना का अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा है। बठिंडा की बात करे तो यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। लुधियाना के आसपास एरिया में आंधी चलने की उम्मीद है। पीएयू के प्लांट ब्रीडिंग एवं जैनेटिकस विभाग प्रमुख डॉक्टर गुरजीत सिंह मांगट ने किसानों को धान की बिजाई 10 दिन लेट करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार फिलहाल तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। 20 जून तक इसी तरह रहने की उम्मीद है। किसानों को धान की फसल की जगह कपास, सब्जी और गन्ने की सिंचाई पर ध्यान देना चाहिए।


आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री
जालंधर में सूरज के तेवर तीखे होने से लू के थपेड़ों ने हाल बेहाल कर दिया। दिनभर शहर भट्टी की तरह तपता रहा। जालंधर का दिन का तापमान अधिकतम 43 डिग्री था। शहर में रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के पास दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो गर्म हवाओं से लोगों को खुद को बचाना चाहिए। तेज धूप में बाहर निकलते हैं तो लू से बचाव जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed