फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rebellion in Congress, Leaders are Joining BJP

बगावत: विधायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने छोड़ी कांग्रेस

Fri, 26 Sep 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/यमुना नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
Rebellion in Congress, Leaders are Joining BJP

टिकट वितरण में भाजपा में सुलग रही असंतोष की चिंगारी के बाद अब कांग्रेस में भी बगावत की आग भड़क उठी है। बुधवार को कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद सूबे में जगह-जगह कांग्रेस के प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


असंध में टिकट न मिलने से नाराज विधायक जिलेराम शर्मा और कांग्रेसी नेता शेरी प्रताप सिंह शेरी ने पार्टी छोड़कर आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। असंध से विधायक जिलेराम शर्मा शुक्रवार को ही नामांकन दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


उधर, हिसार में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के करीबी योगेश सिहाग ने नारनौंद क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता मी‌नाक्षी लेखी भाजपा में श‌ामिल

Rebellion in Congress, Leaders are Joining BJP

जाट धर्मशाला में योगेश सिहाग ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विकास और रोजगार में भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं झज्जर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद सागर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी और बादली से प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ के सामने भाजपा ज्वाइन कर ली।

जींद में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एसी चौधरी ने रैली के दौरान इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। भिवानी में कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। उन्होंने टिकट कटवाने के लिए कांग्रेस की मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।

यमुना नगर में भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने बगावती सुर दिखाए हैं यहां सीएम के नजदीकी चौधरी अर्जुन सिंह ने हजकां का दामन थाम लिया है और वह जगाधरी से चुनाव लड़ेंगे। अर्जुन सिंह बसपा के टिकट पर छछरौली सीट से एक बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

अंबाला मेयर मल थामेंगे हजपा का हाथ!

Rebellion in Congress, Leaders are Joining BJP

अंबाला के मेयर रमेशलाल मल भी टिकट वितरण के बाद कांग्रेस से खफा हो गए हैं। टिकट न मिलने से नाराज होकर टिकट के लिए सीएम दरबार में हाजिरी भरनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब न तो मेयर को टिकट मिला और न ही बिट्टू को।

कांग्रेस का टिकट तो हिम्मत सिंह ले उड़े। इसी बात से दिलीप चावला बिट्टू और मेयर दोनों खासे नाराज हैं। सूत्रों के अनुसार बिट्टू तो अभी शिअद के संपर्क में, वहीं हजपा ने मेयर रमेश लाल मल को विनोद शर्मा की हरियाणा जनचेतना पार्टी में आने का न्योता दिया है।

हजपा के नेता लगातार मेयर के संपर्क में हैं और मेयर को पार्टी में शामिल करने की कोशिशें भी खासी तेज हैं। सूत्र बताते हैं कि मेयर या तो शहर विनोद शर्मा की हजपा का दामन थाम लेंगे या फिर मेयर यदि बिट्टू के साथ चले तो उन्हें उसी तरह झुकना पड़ेगा, जिधर बिट्टू जाएंगे।

बिट्टू भी जा सकते हैं भाजपा में

Rebellion in Congress, Leaders are Joining BJP

सूत्र तो यह भी बताते हैं कि यदि शिअद ने सिटी सीट से बिट्टू को टिकट न दिया तो बिट्टू भी हजपा का दामन थामने के बारे में सोच सकते हैं।

क्योंकि शिअद के साथ-साथ हजपा नेताओं ने बिट्टू से भी संपर्क स्थापित कर उन्हें हजपा में आने का निमंत्रण देना शुरू कर दिया है लेकिन बिट्टू फिलहाल अभी शिअद के फैसले का इंतजार करेंगे।

उधर, बिट्टू का कहना है कि वे वर्करों की मीटिंग के बाद ही कोई फैसला लेंगे। उनके अनुसार अभी तो फिलहाल कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी का खुलकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed