फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read the story of shooter Manu Bhaker

मनु भाकर की कहानी: मां बनाना चाहती थीं डॉक्टर, कोच के कहने पर निशानेबाज बनी बेटी, अब स्वर्ण पदक जीता

Wed, 27 Sep 2023 10:25 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Sep 2023 10:25 PM IST
सार

मां सुमेधा भाकर ने बताया कि सुबह ही बेटी से व्हाट्सएप पर बात हुई। उसने कहा कि आज मेरा इवेंट है। मैंने उसे बेहतर कर पदक जीतने की बात कही। इसके बाद टीवी स्क्रीन पर बेटी का मुकाबला देखा। जैसे ही टीम इंडिया ने स्वर्ण पर निशाना साधा, वह पल पूरे परिवार और देश की खातिर खुशियों की सौगात वाले थे।

विज्ञापन
Read the story of shooter Manu Bhaker
मनु भाकर।

विस्तार

मुझे बेटी को डॉक्टर बनाना था क्योंकि परिवार में कोई भी डॉक्टर नहीं है लेकिन इसके स्कूल के पुराने कोच ने कहा कि कुछ समय के लिए इसे शूटिंग करने दो। अगर बेहतर न कर पाई तो इसे डॉक्टरी की पढ़ाई में लगा देना। इसके बाद बेटी ने नेशनल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में पदक जीत लिया, जिसके बाद उसे शूटिंग में कॅरिअर बनाने दिया। यह कहना है ओलंपियन शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का। 

विज्ञापन


मनु भाकर ने चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में 25 मीटर रैपिड पिस्टल में बुधवार को स्वर्ण पदक जीता है। टीम में मनु भाकर के साथ ईशा सिंह और रिदम सिंह शामिल रहे। मनु भाकर चंडीगढ़ के सेक्टर- 10 स्थित डीएवी कॉलेज में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद शहर के शूटिंग खिलाड़ियों में जोश है। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर और शूटिंग कोच अमनिंदर मान ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा था कि मनु स्वर्ण पदक जीतने में जरूर कामयाब होगी।

विज्ञापन

मुझे और परिवार को बेटी पर गर्व

मां सुमेधा भाकर ने बताया कि सुबह ही बेटी के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। उसने कहा कि आज मेरा इवेंट है। मैंने उसे बेहतर कर पदक जीतने का प्रयास करने की बात कही। इसके बाद टीवी स्क्रीन पर बेटी का मुकाबला देखा। जैसे ही टीम इंडिया ने स्वर्ण पर निशाना साधा, वह पल पूरे परिवार के साथ देश के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। बेटी पर गर्व है। मनु के पिता पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक से पहले एशियन गेम्स पर थी मनु की नजर

मनु भाकर कुछ दिनों पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉकी ग्राउंड पर गवर्नमेंट स्कूल-15, खुड्डा लाहौरा में अन्य स्कूलों के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल किट्स बांटने पहुंची थीं। उस समय मनु भाकर ने कहा था कि पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले उनका पूरा ध्यान एशियन गेम्स में पदक जीतने पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed