फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read about Senior Citizen who doing yoga regularly in Chandigarh

Chandigarh: 99 साल के पूर्व कर्नल रोज करते हैं योग, कोई 82 की उम्र में है फिट... इनसे लें प्रेरणा

Thu, 22 Jun 2023 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 03:53 PM IST
सार

योग करने वाले बुजुर्गों का कहना है कि जीवन बड़ा ही अनमोल है। पहले बचपन, फिर जवानी और उसके बाद बुढ़ापा। ये जीवन के तीन अहम पड़ाव हैं। हम जब बुढ़ापे की तरफ बढ़ते हैं तो हमें जीवन में कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं, शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं।

विज्ञापन
Read about Senior Citizen who doing yoga regularly in Chandigarh
योग से उम्र को मात दे रहे बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वर्तमान का युवा जंक फूड के खाने और व्यायाम करने से दूर रहने से 35 वर्ष की उम्र से बीमारियों का शिकार हो रहे है। वहीं बड़ी उम्र के लोग सही खानपान और नियमित रूप से योग करने से 99 वर्ष पूरे होने के बाद उम्र की सेंचुरी लगाने की तैयारी हैं। चंडीगढ़ के कई बुजुर्ग बढ़ती उम्र में भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किए हुए। इन लोगों की दिन की शुरुआत योग से होती है। आज भी ये लोग सही तरह से बातचीत करते हैं। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी बढ़ती उम्र में कैसे सेहतमंद जिया जा सकता है, उसके लिए उन्हें प्रेरणा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि जीवन बड़ा ही अनमोल है। पहले बचपन, फिर जवानी और उसके बाद बुढ़ापा। ये जीवन के तीन अहम पड़ाव हैं। जवानी के बाद हम जब बुढ़ापे की तरफ बढ़ते हैं तो हमें जीवन में कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं, शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं आदि कई चीजें 60 की उम्र में आते-आते लोगों को काफी परेशान करती हैं। लेकिन अगर आप लंबे वक्त तक चुस्त रहना चाहते हैं, शरीर को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपके लिए योग जरूर करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khanna: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


योग के सहारे उम्र की सेंचुरी लगाने की तैयारी
सेक्टर-18 के रहने वाले हरजिंदर सिंह सराहो 99 वर्ष और तीन महीने के हैं। भारतीय सेना से कर्नल के पद से रिटायर हुए हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह सालों से योग कर रहे हैं। साथ ही सही खानपान और योग के सहारे आज लंबी उम्र जी रहे है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना 45 मिनट योग करते हैं। वहीं सुबह ब्रेड और अंडा , दोपहर में केवल दाल और सब्जी वहीं शाम के समय केवल फल का सेवन करते हैं। रात का भोजन नहीं करते।


खुद को रखा तंदुरूस्त, दूसरों को भी सिखा रही हैं योग
सेक्टर- 44 की रहने वाली विद्यावति सचदेवा इस समय 82 वर्ष की हैं। बीएसएनएल से रिटायर विद्यावति ने बताया कि वह 28 वर्ष से योग करती आ रही हैं। इसकी वजह से आज भी पूरी तरह से फिट हैं। उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में अकेले ही साफ सफाई से लेकर खाना भी खुद बनाती हैं। विद्यावति इस उम्र में वेटरन एथलीट भी है। पिछले कई सालों से हर वर्ष मास्टर्स एथलेटिक्स में पदक जीत रही है। वह रोजाना सेक्टर में सुबह 5-6 बजे तक महिलाओं को योग भी सिखाती हैं।

योग से होती है दिनचर्या की शुरुआत
सेक्टर-18 ही रहने वाली गुरदीप कौर भट्टी की उम्र 89 वर्ष की हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सुबह की शुरुआत ही योग से होती है। पिछले कुछ वर्ष से लगातार योग करती आ रही है। इसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं और परिवार को भी तली हुई चीजों से दूर रखने की सलाह देती हैं। लोगों से संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करे और खाना पान सही रखें। इससे लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी जा सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed