फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rate of desi ghee hiked in chandigarh, patanjali also increased price

देसी घी हो गया महंगा, पतंजलि ने भी बढ़ा दिए रेट, ये रही नई कीमतें

Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
rate of desi ghee hiked in chandigarh, patanjali also increased price
चंडीगढ़ में बढ़ गए देसी घी के रेट - फोटो : डेमो फोटो
त्योहार शुरू होने से पहले ही देसी घी काफी महंगा हो गया है। पतंजलि ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। सबसे ज्यादा रेट की बढ़ोतरी गाय के दूध से बनने वाले देसी घी की हुई है। फेस्टिवल सीजन में देसी घी से बनने वाले पकवान बनने शुरू हो जाते हैं ऐेसे में खपत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में रेट में कमी होने की उम्मीद अभी नहीं है। जिस कीमत पर अभी देसी घी का रेट पहुंच गया है इससे पहले कभी भी इतना महंगा देसी घी नहीं हुआ था। 20 से 40 रुपये प्रति लीटर का रेट हर कंपनी ने अपने देसी घी का बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


यहां तक की पतंजली के देसी घी के रेट की कीमत में 40 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। पतंजली के गाय के दूध से बनने वाले देसी घी की मांग काफी ज्यादा है। व्यापारियों का कहना है कि सबसे पहले पतंजलि द्वारा देसी घी के रेट का इजाफा हुआ, उसके बाद अन्य कंपनियों ने भी अपने देसी घी के रेट बढ़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही देसी घी की बढ़ाई गई कीमतें

rate of desi ghee hiked in chandigarh, patanjali also increased price
चंडीगढ़ में बढ़ गए देसी घी के रेट - फोटो : डेमो फोटो
कंपनी------------पिछले माह के रेट------------इस माह के रेट (प्रति लीटर)
पंतजलि---------------450----------------------490
हटसन----------------380-----------------------430
वेरका-----------------355-----------------------375
ब्रिटानिया---------------350----------------------375
गोवर्धन-----------------390---------------------425
नेसले-----------------345----------------------375
मिल्क फूड-------------350----------------------390

रेट बढ़ाने को लेकर दी गई प्रतिक्रियाएं

rate of desi ghee hiked in chandigarh, patanjali also increased price
चंडीगढ़ में बढ़ गए देसी घी के रेट - फोटो : डेमो फोटो
सेक्टर-23 के बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बत्तरा का कहना है कि हर कंपनी ने देसी घी के रेट में 20 से 40 रुपये किलो का इजाफा कर दिया है। उनका कहना है कि यह समझ भी नहीं आ रहा है कि गरमी में क्यों रेट बढ़ गए जबकि सबसे ज्यादा मांग सरदी में होती है। उनका कहना है कि रेट बढ़ने से देसी घी की  सेल भी कम हुई है।

व्यापार मंडल के महासचिव एवं सीएम सुपर मार्केट के संचालक नरेश महाजन का कहना है कि देसी घी के रेट में अभी कमी आने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है उनका कहना है कि होलसेल में हर दिन देसी का नया रेट बढ़ा हुआ आ रहा है। उनका कहना है कि देसी घी का रेट पूछकर ग्राहक भी हैरान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed