{"_id":"a0c3e8c16cda3d7fcf194a6e5357ae54","slug":"raped-minor-to-call-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर नाबालिग से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Thu, 02 Oct 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले के एक गांव में बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की से दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना के समय नाबालिग घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से उसे अपने घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
लड़की की मां ने बताया कि 27 सितंबर को वे किसी शादी समारोह में गये हुए थे और उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर गांव के 19 वर्षीय युवक हरपाल ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर आने की बात कही। युवक के झांसे में आकर जब लड़की उनके घर गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। शादी से लौटने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस द्वारा मेडिकल करवाए जाने पर नाबालिग से दुराचार की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी इस समय फरार है।