नाबालिग बना हैवान, किया बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में रहने वाले छह वर्षीय बच्ची के परिजनों ने अपने पड़ोस में रहने वाले 12 वर्ष लड़के पर बेटी से रेप करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया।
अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी निहाल सिंह वाला पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति शनिवार रात सिविल अस्पताल में अपनी छह वर्षीय बच्ची को लाया। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसकी बच्ची से दुराचार किया है। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के मेडिकल के लिए तुरंत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. डिंपल को सूचित किया।
बच्ची को देख बाबा की नीयत डोली
उध्ार मुक्तसर में एक महिला ने कार सेवा डेरा के एक बाबा पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
घटना को लेकर थाना सिटी व हेल्प लाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने के बाद अब पीड़ित महिला ने दलित ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन फॉर जस्टिस के महा सचिव और इंसाफ दिलाओ एक्शन कमेटी के कन्वीनर अशोक महिंदरा से गुहार लगाई है। थाना सिटी प्रभारी दीपक राय ने कहा कि इस मामले में शिकायत मिलने के उपरांत जांच की जा रही है।
पानी मांगा और बच्ची को पकड़ लिया
महिला ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह वोट डालने गई थी। घर में उसकी 12 वर्षीय बेटी और सात साल का बेटा ही थे।
इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले गरीब परिवारों के घरों में अक्सर आने वाली एक डेरे की गाड़ी बची-खुची हरी सब्जियां बांटने के लिए आई। गाड़ी आने पर उसका बेटा सब्जी लेने आ गया। गाड़ी में सवार दो लोगों में से गाड़ी का चालक आगे निकल गया। जबकि गाड़ी में सवार बाबा उसके बेटे से पानी मांगते हुए घर के भीतर घुस आया।
इस दौरान उसने बेटे को गाड़ी में से देग लाने के लिए भेजकर बेटी की बांह पकड़ते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की।
बनाया जा रहा समझौते का दबाव
बच्ची घबराकर पड़ोसी के घर भाग गई और अपनी सहेली को इसके बारे में बता दिया। सहेली ने अपने पिता को बताया। सभी जब घर पहुंचे तो वहां से बाबा जा चुका था। महिला ने बताया कि उनको पता चला कि गाड़ी एक स्कूल वाले कार सेवा वालों की थी।
इसके बाद जब उसके पड़ोसी व अन्य लोगों को साथ लेकर वह डेरे में पहुंचे तो उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जाने लगा। वहां लगी तस्वीरों में से उसकी बेटी ने बाबा को पहचान लिया था। थाना सिटी और हेल्प लाइन 181 पर शिकायत के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला।
अशोक महिंदरा ने बताया कि इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। इस मामले को एससीएसटी कमीशन के सामने भी उठाया जाएगा।