हुड्डा के बारे में ये क्या बोल गए राव इंद्रजीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सांसद राव इंद्रजीत ने एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने प्रदेश को विकास में नंबर वन नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलिंग में नंबर वन बनाया है।
यहां श्रीकृष्ण धर्मशाला में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दरियाव सिंह राजौरा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राव इंद्रजीत ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर रखा।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सोनिया गांधी की जी-हजूरी ने ही हुड्डा को हरियाणा में सीएम की कुर्सी सौंपे रखी। हरियाणा को विकास में तो हुड्डा ने नंबर वन नहीं बनाया लेकिन उन्होंने चापलूसी और प्रॉपर्टी डीलिंग कर प्रदेश के सम्मान को जरूर ठेस पहुंचाई है।
भाजपा का वोट दें, विकास के पहिए को गति दें
राव इंद्रजीत ने वहां मौजूद अहीरवाल के लोगों की भीड़ से कहा कि यदि वे उन्हें विधायक देंगे तो प्रदेश में वह उन्हें सरकार बनाकर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग टिकट मिलने से वंचित रह गए थे वे खुद को आज भी पार्टी का कद्दावर नेता समझें और पार्टी प्रत्याशी की जीत का रास्ता प्रशस्त करने के लिए दिन-रात एक कर दें।
राव इंद्रजीत ने दावा किया कि भाजपा ही देश में एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता का सम्मान होता है। जिन्हें टिकट नहीं मिले, उन्हें निराश होने की कतई जरूरत नहीं है, उन्हें भी पार्टी में विधायक की तरह से ही सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में भाजपा की सीटें कम आती हैं तो विकास का पहिया रुक भी सकता है।
इसलिए सभी को इस विकास के पहिये को तेज गति देनी है। यह गति तभी संभव है जब हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70 प्लस का बहुमत दिया जाए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दरियाव सिंह राजौरा ने भी सभा को संबोधित किया और वोट की अपील की।