{"_id":"d5ef932db3d2c3b1667587a199fe70a6","slug":"ranvijay-then-drove-the-bike-on-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेज पर ही बाइक चलाने लगे ये मिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेज पर ही बाइक चलाने लगे ये मिस्टर
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 23 Nov 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शुक्रवार को एमटीवी के रोडीज शो के ऑडीशन के दौरान रोडीज के होस्ट रणविजय ने स्टेज पर फिर बाइक चलाई।
स्टेज पर बाइक चलाना नियमों के खिलाफ है और पिछले साल भी ऐसा करने पर हुडा ने आयोजकों पर जुर्माना लगाया था। इसलिए आयोजकों ने इस बार रणविजय को तुरंत रोक दिया।
हुडा के नियमों के अनुसार, ऑडिटोरियम की स्टेज पर कार्यक्रम तो आयोजित किए जा सकते हैं, लेकिन इस पर बाइक नहीं चलाई जा सकती।
रणविजय ने जैसे ही कुछ पल के लिए स्टेज पर बाइक चलाई, तभी उन्हें रोक दिया गया। रघु ने भी रणविजय को आवाज देकर बाइक नहीं चलाने के लिए कहा।
पिछले साल नवंबर में रोडीज-10 के दौरान इंद्रधनुष में हुए ऑडीशन में भी होस्ट रणविजय ने ही स्टेज पर काफी देर तक बाइक चलाई थी और हुडा ने आयोजकाें पर 20 हजार रुपये जुर्माना किया था।
रोडिज-11 के ऑडीशन में उमड़ा हुजूम
ऑडीशन देने के लिए दूर-दूर से युवक-युवतियां आए थे। ज्यादातर प्रतिभागी वीरवार देर रात ही ऑडिटोरियम के बाहर पहुंच चुके थे। वे पूरी रात ठंड में ठिठुरते रहे और सुबह एंट्री के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं, भीड़ संभालने के लिए सेक्टर-5 थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी और बाउंसर भी तैनात थे। इस दौरान हूटिंग होती रही, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की आपराधिक घटना नहीं हुई।