फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranjit Singh Brahmpura targets on akali dal in Amritsar

नया अकाली दल बादल परिवार के राजनीतिक अंत की शुरुआत करेगा : ब्रह्मपुरा

Sat, 15 Dec 2018 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh Brahmpura targets on akali dal in Amritsar
अमृतसर में बैठक करते हुए रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा

बागी अकाली नेता और सांसद रंजीत सिंह ब्रह्पुरा ने दावा किया कि 16 दिसंबर को नए अकाली दल के गठन के साथ ही बादल परिवार के राजनीतिक जीवन के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। ब्रह्मपुरा शुक्रवार को मॉल रोड स्थित एक होटल में शहरी अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह वालिया और उनके साथियों के साथ आने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरा ने कहा कि 16 दिसंबर को जब श्री अकाल तख्त परिसर में नए अकाली दल की घोषणा की जाएगी, तब बादल परिवार को सिख पंथ में अपने विरोध को आभास हो जाएगा। बादल यह भ्रम न पालें कि जिस अकाली दल का शिरोमणि अकाली दल पर कब्जा होता है, वही अकाली दल पंथ को मान्य होता है। शिरोमणि कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

 वह जल्दी ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ से मुलाकात कर एसजीपीसी के चुनाव जल्दी करवाने की मांग करेंगे। नया अकाली दल एसजीपीसी का चुनाव भी लड़ेगा। लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर ब्रह्मपुरा ने कहा कि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने कहा कि बादल परिवार लाव-लश्कर के साथ श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के लिए पहुंचे थे। अपने साथ अपने परिवार का टीवी चैनल भी साथ लेकर आए, ताकि सेवा की ब्रांडिंग कर सकें। बादल परिवार समझ ले कि पंथ उन्हें अब स्वीकार नहीं करेगा। नए अकाली दल के गठन का एक मात्र उद्देश्य 1920 के अकाली दल को दोबारा पटरी पर लाना है। 

अकाली दल पर कोई फर्क नहीं पड़ताःचीमा
अकाली दल के प्रवक्ता व सीनीयर उपाध्यक्ष ड़ा दलजीत सिंह चीमा ने टकसाली अकाली नेताओं द्वारा बनाई जा रही नईं पार्टी पर कहा कि इससे अकाली दल को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्यों कि अकाली दल 98 साल पुरानी स्थापित पार्टी है। चीमा ने कहा कि अकाली वर्कर चाहते हैं पार्टी मजबूत हो तथा पार्टी को कमजोर करने वाली शक्ति के साथ वर्कर चलने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed