रणजी: अर्द्धशतक से चूके गंभीर, अब युवी पर नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच शुरू हुए रणजी मुकाबले के पहले दिन गौतम गंभीर अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। अब युवराज सिंह पर नजर रहेगी। दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी का यह मैच पंजाब के पटियाला में हो रहा है।
रणजी मै वर्ल्ड कप खेलने गई टीम इंडिया में युवराज के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं पंजाब के कप्तान कप्तान हरभजन सिंह भी गेंदबाजी में कोई कमाल नहीं कर सके।
वह केवल एक ही विकेट झटक पाए। दिल्ली पहली पारी में 82.3 ओवरों में 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पंजाब की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 10 ओवर में दो विकेट खोकर 30 रन बना लिए थे। दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों उन्मुक्त चंद 24 गेंदों में मात्र सात रन बनाकर आउट हो गए।
निगाहें अब युवराज पर टिकीं
गौतम गंभीर छह रन से अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। उनका विकेट पंजाब के गेंदबाज राजविंदर गोलू ने 44 रन पर लिया। दिल्ली के राहुल यादव ने 13 गेंदों में मात्र एक रन बनाया और चलते बने।
मिलिंद कुमार 18 गेंदों में 11, मिथुन मिन्हा 56 गेंदों में 10, रजत भाटिया 53 में 28, मनन शर्मा 144 गेंदों में 77, सुमित नारवाल 24 गेंदों में 18, वरुण सूद 72 गेंदों में 30, शिवम शर्मा 19 गेंदों में पांच रन, परविंदर अवाना जीरो पर आउट हो गए। इस तरह की दिल्ली की पूरी टीम 82.3 ओवर में 249 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
पंजाब की तरफ से संदीप शर्मा ने तीन, राजविंदर गोलू ने तीन, विनय चौधरी ने तीन और हरभजन सिंह ने एक विकेट लिया। जवाब में पंजाब की टीम ने 10 ओवर में ही दो विकेट खो दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने जीवनजोत सिंह व अमितोज सिंह के विकेट खोकर 30 रन बनाए थे।