फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji Trophy: Chandigarh's brilliant performance defeated Delhi by nine wickets

रणजी ट्राॅफी : चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन दिल्ली को नौ विकेट से दी करारी शिकस्त

Sun, 10 Nov 2024 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Chandigarh's brilliant performance defeated Delhi by nine wickets
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल में चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच खेले गए चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच में चंडीगढ़ ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया। दिल्ली को 276 रन पर ढेर करने के बाद चंडीगढ़ ने 324 रन बनाकर 48 रन की मामूली बढ़त बनाई थी। दिल्ली ने दूसरी पारी में 250 रन बनाए। इससे चंडीगढ़ को 203 का लक्ष्य मिला। मैच के अंतिम दिन चंडीगढ़ ने अपने ओवरनाइट 46/0 को आगे बढ़ाया। सलामी बल्लेबाजों शिवम भांबरी और अर्सलान खान ने टीम को बेहतर शुरुआत दी। टीम ने अपना पहला विकेट 130 पर अर्सलान खान के रूप में खोया। खान ने 81 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। भांबरी ने दूसरा छोर संभाले रखा और कप्तान मनन वोहरा ने उनका बखूबी साथ दिया। लंच से पूर्व मैच के अंतिम क्षण में भांबरी ने अपना शतक पूरा किया।भांबरी ने 130 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से 100 रन बनाए, जबकि वोहरा ने 24 रन बनाए। मैच में 20 वर्षीय निशंक बिरला ने कुल 12 विकेट चटकाए। चंडीगढ़ का अगला मुकाबला 13 नवंबर से इस मैदान में सौराष्ट्र के खिलाफ होगा। भांबरी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article