फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randeep Surjewala targeted on BJP and INLD in chandigarh

रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को मंथरा और इनेलो को कैकेयी कहा, कांग्रेस को बताया हनुमान की सेना

Mon, 15 Oct 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Oct 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Randeep Surjewala targeted on BJP and INLD in chandigarh
Randeep Surjewala - फोटो : फाइल फोटो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को मंथरा और इनेलो को कैकेयी बताया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने दोनों राजनीतिक दलों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इनेलो, भाजपा की बी टीम है। विस में भी और बाहर भी। पर्दे के पीछे दोनों दल विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। 

विज्ञापन


मगर, षड्यंत्र चाहे दुर्योधन का हो, मंथरा या कैकेयी का। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस हनुमान की सेना है। मंथरा और कैकेयी अबकी बार मिलकर भी प्रदेश की जनता को बनवास नहीं दिला सकेंगे। इनेलो की लड़ाई सत्ता व महत्वाकांक्षा की है। पारिवारिक लड़ाई को उन्हें खुद ही सुलझाना चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। जब चुनाव आएंगे तो कांग्रेस हाथ की तरह एकजुट दिखेगी। विचारों की भिन्नता प्रजातंत्र में होना जरूरी है। 2004 में भी कांग्रेस ने एकजुट होकर ही 67 सीटें जीती थीं और इस बार भी वैसा ही होगा। पांच राज्यों में से चार में कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव मैदान में उतर रही है। आगामी चुनावी राज्यों में भी ऐसा ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेरर फंडिंग से मस्जिद निर्माण ठीक नहीं

Randeep Surjewala targeted on BJP and INLD in chandigarh
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : फाइल फोटो

सीएम का फैसला विधायक और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। हरियाणा में गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। सुरजेवाला ने किलोमीटर स्कीम का विरोध किया तो रोडवेज यूनियनों के सांकेतिक चक्का जाम को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि लंबी हड़ताल जनता के लिए परेशानी का सबब बनती है। वार्ता के जरिए आंदोलन खत्म कराना चाहिए।

सुरजेवाला ने कहा कि पलवल में टेरर फंडिंग से मस्जिद का निर्माण हुआ है तो गलत है। आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता, आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद है। राज्य व केंद्र सरकार को सही जांच कराकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यातक है। उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ही सबसे बेहतर जानते हैं।

कांग्रेस करेगी पराली प्रबंधन का उचित प्रबंध
सुरजेवाला ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पराली प्रबंधन के लिए दो बड़े उपाय करेगी। पराली की कीमत किसानों को तीन से पांच हजार रुपये दी जाएगी। पावर प्लांट लगाकर बिजली सब्सिडी पर देंगे। पंजाब के पाकिस्तान बार्डर पर एक गांव निवासी सरदार गुरचरण सिंह पराली प्रबंधन के लिए रोल मॉडल हैं। हैप्पी सीडर सहित पराली प्रबंधन के अनेक उपकरणों का तहसील स्तर पर बैंक बनाएंगे, जहां से किसान उन्हें किराए पर ले सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed