{"_id":"c0691a1a381dda825b640e9a500f195f","slug":"rampuri-food-festival-in-jw-marriot-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे और गोश्त का हलवा खाया है कभी, यहां आकर चखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडे और गोश्त का हलवा खाया है कभी, यहां आकर चखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के बाद मीठे में आपने तरह-तरह के डेजर्ट खाए होंगे, लेकिन क्या कभी आपने मीठे में अंडे या गोश्त का हलवा खाया है। नहीं न, अगर आप इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो आपके पास मौका है सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में दस दिन तक चलने वाले ‘रामपुरी फूड फेस्टिवल’ का।
विज्ञापन
इसमें आप दशकों पहले भूला दिए गए व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। पारंपरिक मसालों से बनाए जाने वाले व्यंजन वेज और नॉन वेज दोनों में उपलब्ध हैं। होटल के शेफ एम रहमान ने बताया कि रामपुरी व्यंजनों को तीन अलग-अलग मैन्यू में परोसा जाएगा। इनमें रामपुरी वेज, रामपुरी नॉन वेज और रामपुरी ए-ला-कार्ते मैन्यू शामिल है।
विज्ञापन
शेफ के अनुसार देश में कहीं भी अब रामपुरी विधि से व्यंजन नहीं बनाए जाते हैं। अब केवल यह पाकिस्तान के पेशावर में ही इस विधि से व्यंजन बनाए जाते हैं। वहीं होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ नवीन हांडा के अनुसार पंजाब के लोग लजीज खाने के शौकीन होते हैं। रामपुरी व्यंजन उनकी पसंद के हिसाब से एकदम अनुकूल हैं।
विज्ञापन
मैन्यू :
फ्रॉम द रॉयल किचन ऑफ रामपुर (वेजीटेरियन मैन्यू) - पनीर पीलीमिर्च टिक्का, पनीर हरामसाला पसंदा, लजीज आलू टुकड़ी, मटर की टिक्की, लजीज आलू कतली, शलजम जाफरानी, दाल अस्वद, पनीर मस्त जायका, अनानास की बोटी और चुकंदर-ए-अफरोज।
फ्रॉम द रॉयल किचन ऑफ रामपुर (नॉन-वेजीटेरियन) - चपली कबाब, माही दम, मेहताबी पाया, लजीज मुर्ग टिक्का, तार कोरमा, मुर्ग खुंदन कलियान, तरी वाला देसी कुक्कड़, ढाबा आलू गोश्त आदि।
ए-ला-कार्ते मैन्यू- नशीला झींगा, खट्टी-मिट्ठी मछली, सांभल के सींक कबाब, रामपुरी दोहरा मशरूम, अचार के खुम्ब, शलजम जाफरानी, इत्र की दाल आदि।
डेजर्ट्स - अंडे का हलवा, गोश्त का हलवा, शीर खुरमा, पान की कुल्फी।
चार्ज: दो लोगों के लिए रामपुरी नॉन वेज मैन्यू 3500 रुपये (सभी कर सहित)। स्पेशल रामपुरी नॉन वेज मैन्यू 3998 रुपये (सभी कर सहित)। रामपुरी वेज मैन्यू 2500 रुपये (सभी कर सहित)।