फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rampage by Young Students outdise Disco

डिस्को में सरेआम उड़ी कानून की धज्जियां

Thu, 07 Aug 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
Rampage by Young Students outdise Disco

सेक्टर 9 स्थित अल्फा क्यू डिस्को में एसडी कॉलेज के स्टूडेंट्स की फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में करीब नौ सौ स्टूडेंट्स भाग लेने के लिए पहुंचे, लेकिन हैरानी की बात ये है कि डिस्कोथेक में छात्रों की इतनी बड़ी पार्टी की पुलिस को कोई पूर्व सूचना डिस्कोथेक या आयोजक की ओर से नहीं दी गई। नियम कहता है कि पार्टी करने से पहले संबंधित थाना को पार्टी के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


25 से कम उम्र वालों को शराब की सर्व
नियम के मुताबिक 25 साल से कम उम्र के छात्रों को डिस्कोथेक में शराब सर्व नहीं की जा सकती। मारपीट की घटना के बाद एसआई बलबीर कांडा और एसआई सेवक सिंह डिस्कोथेक में सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंचे तो उसमें शराब सर्व होते दिख रही थी। दोनों ने उस फुटेज को इग्नोर किया और सिर्फ बाहर के कैमरे की फुटेज ली।
विज्ञापन


बंद नहीं करवाई पार्टी

एडीशनल एसएचओ सुच्चा सिंह मौके पर पहुंचे मगर उन्होंने न तो पार्टी बंद करवाई और न ही वहां छात्रों शराब सर्व करने से रोका। 

एंट्री को लेकर हुआ हंगामा

Rampage by Young Students outdise Disco

करीब नौ सौ से ज्यादा छात्र पार्टी के लिए डिस्कोथेक पहुंचे थे, जिनमें से पांच सौ से ज्यादा छात्रों को एंट्री दी गई और बाकी बाहर रह गए। इसी बात पर छात्र नशे में धुत होकर बाउंसरों से उलझ गए।

मारपीट कर भाग रहे एक छात्र को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पार्टी छात्र रमनदीप सिंह ने रखी थी। रमनदीप मूलरूप से कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 के अर्बन स्टेट के मकान नं 146 निवासी है।

बड़ी संख्या में एसडी कालेज के छात्र इस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंच गए। डिस्कोथेक एंट्री रजिस्टर के मुताबिक 508 छात्रों को एंट्री दे दी गई थी, जबकि 400 से ज्यादा छात्र बाहर खड़े थे। एंट्री न होने पर उन्होंने हंगामा कर दिया।

मीडिया फोटोग्राफर के साथ भी करने लगे मारपीट

Rampage by Young Students outdise Disco

बाउंसर के साथ मारपीट होते देख मीडिया फोटग्राफर भी मौके की तस्वीरें लेने लगे। इस पर करीब डेढ़ दर्जन छात्रों ने फोटो जर्नलिस्ट पर हमला बोल दिया। उन्होंने फोटोग्राफर से कैमरा छीनने की कोशिश में मारपीट की।

सूचना मिलते ही बीट इंचार्ज हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह और कांस्टेबल पवन मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल पवन कुमार ने मारपीट करके भाग रहे एक छात्र को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए छात्र की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खी के रूप में हुई।

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने रमनदीप और सुखजींदर समेत अन्य पर मामला दर्ज किया है। एएसआई बलराम ने मौके पर पहुंचकर कतार में लगे छात्रों को खदेड़कर फोटो जर्नलिस्ट  का सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

विज्ञापन

ये कहना है पुलिस अधिकारियों का

Rampage by Young Students outdise Disco

पुलिस ने पार्टी करवाने वाले रमनदीप और मारपीट करने वाले सुखजिंदर सिंह समेत अन्य पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- आशीष कपूर, डीएसपी सेंट्रल

हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी आशीष कपूर को खुद मामले को देखने के लिए कह दिया है।
 - डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed