फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ramlila start with Narada Moh play

नारद मोह से रामलीला का मंचन शुरू

Fri, 16 Oct 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ramlila start with Narada Moh play
नारद मोह का दृश्य मंचन करते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नगर निगम और प्रशासन से रामलीला मंचन की अनुमति मिलने के साथ ही रामलीला मंचन शुरू हो गया। नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा किए रामलीला मंचन के पहले दिन वीरवार को बहुत कम दर्शक रामलीला देखने आए। नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी के मंच पर नारद मोह, रावण वेदवती संवाद और रावण तपस्या दृश्य का मंचन हुआ।
विज्ञापन

सभी कलाकारों व दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही उन्हें सैनिटाइजर भी दिया गया। सभी कलाकारों को मेकअप किट दी है ताकि कोई भी कलाकार किसी अन्य का सामान प्रयोग न करे। वहीं रामलीला संपन्न होने के बाद भी ग्राउंड, कुर्सियों और स्टेज को सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं श्रीसनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर-46 के चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि दशहरा की अनुमति मिलने पर कमेटी की ओर से रामचरित मानस का पाठ, हवन और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कमेटियां फंड के लिए चिंता न करे : भूपेंद्र शर्मा
चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने शहर की सभी रामलीला कमेटियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देर से रामलीला मंचन की अनुमति मिलने के कारण कई रामलीला कमेटियों के पास फंड की कमी है पर वे फंड के अभाव में रामलीला न रोकें। वे रामलीला कमेटियों के साथ हैं जो भी कमेटियां रामलीला करना चाहती हैं, वे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed