फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ramdev in Panchkula, Says Next PM of BJP

पंचकूला में रुके रामदेव, बोले अगला पीएम भाजपा का

Wed, 02 Apr 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Ramdev in Panchkula, Says Next PM of BJP
योग गुरु बाबा रामदेव ने आज फिर दोहराया कि अगला प्रधानमंत्री भाजपा का होगा। एनडीए गठबंधन देशभर में 250 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
विज्ञापन


रामदेव आज मोहाली जाते समय कुछ देर के लिए पंचकूला के सेक्टर 12ए में रुके थे। इस दौरान उन्होंने नेहरू गांधी परिवार पर मुख्य निशाना साधा।

गौर हो कि शिअद-भाजपा उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पक्ष में योग गुरु बाबा रामदेव प्रचार करेंगे। जानकारी के मुताबिक योग गुरु रामदेव होटल चश्मेशाही में मीडिया से रूबरू होंगे।

इसके बाद खरड़ और कुराली में रोड शो करेंगे। फिर उनका काफिला रोपड़ के लिए रवाना होगा। रोपड़ में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर वह बलाचौर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


वहां शाम चार बजे पैदल मार्च निकालेंगे। इसके बाद नवांशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed