इनेलो के बाद रामचंद कंबोज ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा, इस पार्टी में जानें की अटकलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रानियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामचंद कंबोज ने स्पीकर कंवर पाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इनेलो के सभी पद और सदस्यता वह पहले ही छोड़ चुके हैं। अब उन्होंने विधायक पद से भी त्यागपत्र दे दिया है। उनके जल्दी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। हालांकि, कंबोज अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
सीएम मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ बैठक को लेकर भी वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। कंबोज सिर्फ इतना कह रहे हैं कि उन्होंने आगामी निर्णय अपने समर्थकों व क्षेत्र की जनता पर छोड़ा है। जनता का फैसला उनके लिए सर्वोपरि होगा। कंबोज ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया पर भी पलटवार किया है।
उन्होंने कहा, अगर वह स्वार्थी होते तो 30 वर्षों तक इनेलो के प्रति पूर्ण समर्पित न रहते। अब वह इनेलो को अलविदा कर चुके हैं, इसलिए वे लोग जो मर्जी कहते रहें। कुछ लोगों का काम ही कहना है। इनेलो से इस्तीफा उन्होंने हालत से मजबूर हो व मुख्यमंत्री की पारिवारिक जंग के चलते दुखी होकर दिया। पिछले एक साल से इनेलो में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जो जंग चल रही है वह जग जाहिर है।
एक व्यक्ति विधायक भी नही हैं और सीएम आया के नारे लगवाए जाते हैं। परिवार व दल दोनों टूट चुके हैं। भविष्य में वह किस राजनीतिक दल में जाएंगे, ये निर्णय अपने कार्यकर्ताओं और जनता से बातचीत के बाद लेंगे। उनकी जिम्मेदारी जनता के प्रति है। वह हर निर्णय जनता की इच्छा से ही लेंगे। उन्होंने किसी जल्दबाजी में इस्तीफा नहीं दिया, जो लोग उन्हें स्वार्थी कह रहे हैं वह उनकी निजी सोच हो सकती है। जब वह इनेलो में ही नहीं रहे तो विधायक पद पर भी बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।