{"_id":"59b8fb934f1c1bf57f8b68a6","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-police-arrested-dera-sacha-sauda-it-head","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के डेरे का IT हेड गिरफ्तार, हार्ड डिस्क मिली जिसमें दफन कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के डेरे का IT हेड गिरफ्तार, हार्ड डिस्क मिली जिसमें दफन कई राज
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के आईटी हेड को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशानदेही पर एक हार्ड डिस्क कब्जे में ली गई। इसमें कई राज दफन हो सकते हैं। इनका खुलासा जांच पड़ताल के बाद ही होगा।
दरअसल, साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा समर्थकों द्वारा जमकर हिंसा की गई। हिंसा के दौना गांव बेगू स्थित बिजलीघर व मिल्क प्लांट में आगजनी की घटना को अंजाम देने में शामिल रहे एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान मूल रूप से फरीदाबाद के सेक्टर-49 व हाल निवासी डेरा सच्चा सौदा कॉंप्लेक्स विनीत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह डेरा की आईटी विंग का हैड है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत में बने शौचालय से एक हार्ड डिस्क बरामद की है, जिसमें डेरा के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज हो सकती है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंसा में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ
Ram rahim
पुलिस के मुताबिक डेरा समर्थकों द्वारा 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद पूरे प्रदेश में डेरा समर्थकों द्वारा हिंसा की गई, जिसमें करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ। सिरसा में भी डेरा समर्थकों ने गांव बेगू में स्थित बिजली घर को जहां फूंकने का प्रयास किया, वहीं मिल्क प्लांट में भी आग लगा दी, जिससे लाखों का नुकसान हुआ।
पुलिस ने पुराने डेरे से लेकर कॉलेज तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली थी, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा सके। इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार की सुबह पुराने डेरा के समीप स्थित कल्याण नगर से विनीत को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने विनीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह डेरा की आईटी विंग का हैड़ है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत में बने शौचालय से एक हार्ड डिस्क बरामद की है जिसमें डेरा के सीसीटीवी कै मरो की फुटेज हो सकती है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।