फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, organ donation in dera sacha sauda

राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा का एक और राज आया सामने, जानिए

Sun, 10 Sep 2017 09:02 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, organ donation in dera sacha sauda
Ram rahim
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का एक और ऐसा राज सामने आया है, जिसका सच खुला तो दुनिया को हिलाकर रख देगा। डेरे में रिटायर्ड जज की निगरानी में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसके तहत धीर-धीरे डेरे के रहस्यलोक का राज सामने आने लगेंगे। इसी कड़ी में डेरे में चलने वाली एक अनोखी सेवा ‘अंगदान’ केसच की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सरकार इस सेवा के सच को खंगालेगी। क्योंकि सरकार के पास इस अंगदान सेवा में भी गड़बड़ी होने की जानकारी पहुंच है। लिहाजा, डेरे का अंगदान मिशन भी अब टारगेट पर रहेगा। डेरे से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि डेरे के भीतर अंगदान सेवा भी बड़े पैमाने पर होती है। उन्होंने बताया कि डेरामुखी की भक्ति में लीन डेराप्रेमियों को अंगदान के लिए प्रेरित किया जाता था। उन्हें बताया जाता था कि मरने के बाद उनका शरीर पर्यावरण को खराब न करे, बल्कि किसी दूसरे के काम आए, लिहाजा मरणोपरांत वे अंगदान करें। 
विज्ञापन



 

शवों को जलाया तो अनगिनत पेड़ काटने पड़ेंगे

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, organ donation in dera sacha sauda
Ram Rahim
डेराप्रेमियों को कहा जाता था कि यदि उन्होंने शवों को जलाया तो अनगिनत पेड़ काटने पड़ेंगे और फिर चिता की आग वायु प्रदूषित करेगी। राम रहीम कहता था कि उनकी अस्थियां नहरों, नादियों में बहाई जाएंगी तो जल प्रदूषित होगा। इसलिए प्रेमी अपना अंगदान कर मरणोपरांत भी किसी दूसरे के काम आते हैं, तो ये उनकी मरणोपरांत भी सच्ची सेवा होगी।

काफी संख्या में लोग प्रेरित होते थे और प्रोफार्मा भर अपनी आंखें और देहदान कर देते थे, लेकिन उसके बाद उनकी आंखों और अन्य अंगों का क्या होता था? डेराप्रेमी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते थे।

डेरे की अंगदान सेवा में गड़बड़ी की भारी आशंका है। यह सूचना सरकार तक पहुंच चुकी है। डेरा सूत्रों के अनुसार डेरे में जितनी संख्या में लोग नेत्र व अन्य अंगदान करते थे, उतनी संख्या में डेरे में इन अंगों को इम्लांट नहीं होता था,

जबकि डेराप्रेमियों को यही बताया जाता था कि जो अंगदान वे करेंगे, डेरा निशुल्क उन अंगों को दूसरे जरूरतमंद लोगों को इम्लांट करेगा। इसी बात को अपनी सच्ची सेवा समझकर डेराप्रेमी अंगदान कर देते थे। मगर अब इस सेवा में भी बड़े खेल की बात कही जा रही है। इसलिए इस अंगदान सेवा का सच जानने के लिए इसकी जांच करवाई जाएगी। 
 

दान ​​किए अंग मे​डिकल कॉलेजों में भेजे जाते थे

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, organ donation in dera sacha sauda
राम रहीम - फोटो : social media
डेरे से जुड़े लोगों ने बताया कि डेराप्रेमियों द्वारा डेरे के आह्वान पर जो अंगदान किए जाते थे, उन्हें दूसरे राज्यों के मेडिकल कालेजों में भी भेजा जाता था। ये अंग वहां कैसे और क्यों भेजे जाते थे? इस बारे में कभी किसी को मालूम नहीं चलता था। आज भी ये राज ही बना हुआ है। इसलिए इस अंगदान सेवा की जांच के बाद ही इससे जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। 

डीजी हेल्थ को दिए है जांच के आदेश

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सिरसा के गुरमीत राम रहीम डेरे से लखनऊ के एक मेडिकल कालेज में कथित तौर पर भेजे गए शवों के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक सतीश अग्रवाल को इसकी शीघ्र जांच करने को कहा है।

विज ने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि डेरे से करीब 14 शवों को लखनऊ के किसी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था, यदि ऐसा किया गया है तो इसकी औपचारिकता पूरी होनी चाहिए। यदि इसके दस्तावेज हैं तो उनके भेजने के कारण की जानकारी ली जाएगी। इन सभी विषयों की वस्तुस्थिति की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed