फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, dera sacha sauda ram rahim cave search operation

राम रहीम की गुफा के 5 रहस्य, जो डेरे की तलाशी के दूसरे दिन खुले

Mon, 11 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 11 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, dera sacha sauda ram rahim cave search operation
articles found in dera sacha sauda
डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के दूसरे दिन राम रहीम की गुफा के कई ऐसे राज खुलकर सामने आए, देखकर सर्च टीम भौंचक्की रह गई। आप भी जानेंगे तो यकीं नहीं होगा।
विज्ञापन


राम रहीम की गुफा में मिले तीन खुफिया रास्ते
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा का राज सामने आ गया है। सर्च ऑपरेशन के दूसरे दिन शनिवार को बाबा की गुफा में तीन खुफिया रास्ते मिले हैं। इनमें से एक रास्ता सीधा साध्वियों के आश्रम में खुलता है, तो दूसरा गर्ल्स हॉस्टल में जाता है।
विज्ञापन


डेरा चीफ की गुफा की तीसरी मंजिल में फाइबर से बनी एक सुरंग मिली है। यह रास्ता मिट्टी डालकर बंद किया गया था। सुरंग के ऊपर भी मिट्टी डाली गई थी। यह सुरंग डेरा के किस भाग में जाती है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के अंडर गारमेंट्स मिले

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, dera sacha sauda ram rahim cave search operation
Inside The Dera Campus
वहीं, गुफा के कई आलीशान कमरों में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स और विदेश मेकअप प्रोडक्ट्स मिले हैं। सुबह से अधिकारी गुफा के आलीशान भवनों और उनमें रखे बेश कीमती सामान की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान फोरेंसिक टीम की नजर बड़ी-बड़ी खिड़कियों पर पड़ी। टीम को लगा खिड़कियों के पीछे कोई अलमारी होगी, लेकिन जैसे ही खिड़की खोली सभी हैरान रह गए। इसके पीछे गुप्त रास्ते मिले।

दोनों गुप्त रास्ते से होकर फोरेंसिक टीम आगे बढ़ी तो रास्ते का अंतिम छोर साध्वियों के आश्रम में जाकर खुला। साफ है कि गुफा के जिस राज की चर्चाएं हो रही हैं वह सच है। माना जा रहा है कि साध्वियों को इसी रास्ते से गुरमीत की गुफा में लाया जाता था।

गुफा में मिली एक खुफिया सुरंग

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, dera sacha sauda ram rahim cave search operation
Dera Sacha Sauda, Sirsa
डेरामुखी की रहस्यमय गुफा का एक और राज खुलकर सामने आया है। अभी तक रेप पीड़ित साध्वियों और डेरामुखी के नजदीकी अनुयायी (जो डेरा छोड़ चुके हैं) यही दावा कर रहे थे कि डेरामुखी की गुफा से एक गोपनीय रास्ता वहीं साथ में मौजूद गर्ल्स हास्टल तक जाता है।

शायद यह किसी को भी मालूम नहीं था कि हॉस्टल तक जाने वाले इस गोपनीय रास्ते के अलावा भी डेरामुखी की गुफा में एक और खुफिया सुरंग थी। इसका निर्माण संभवत: ‘बचाव सुरंग’ के रूप में करवाया गया था।

क्योंकि इस खुफिया सुरंग का रास्ता डेरामुखी की गुफा से पांच किलोमीटर दूर निकलता है। सुरंग का यह रास्ता एक मिट्टी युक्त रास्ते की तरह है। जो पूरी तरह से खुफिया टाइप प्रतीत होती है। जांच टीम ने इस खुफिया सुरंग को भी खोज लिया है।

 

खासमखास ही जानते थे खुफिया सुरंग का राज

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, dera sacha sauda ram rahim cave search operation
Ram rahim
सूत्रों के अनुसार इस खुफिया सुरंग का राज केवल डेरामुखी के खासमखास लोग ही जानते थे। इसलिए आज तक कभी इस खुफिया सुरंग का जिक्र नहीं हुआ। इस बारे में डेरामुखी की गुफा में पहरा देने वाली साध्वियों को भी शायद इस बारे में मालूम नहीं था।

रेप पीड़ित साध्वियों ने भी अपने बयानों में सिर्फ गर्ल्स हास्टल में निकलने वाली गुफा का ही जिक्र किया था। इसकी आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इसी खुफिया सुरंग के जरिए गुफा की संदिग्ध सामग्री ठिकाने लगा दी गई हो।

डेरामुखी को रूसी किले का भी शौक

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, dera sacha sauda ram rahim cave search operation
राम रहीम
खुद को ईश्वर का दूत बताने वाले डेरामुखी को आकर्षक इमारतें बनाने का भी शौक था। सर्च टीम डेरे में इन इमारतों की बनावट को देखकर भी दंग रह गई। यहां सात सितारा एमएसजी रिसोर्ट, शॉपिंगमॉल, स्टेडियम, एक इंटरनेशनल स्कूल, अस्पताल, सिनेमा घर, फैक्ट्रियों के अलावा एफिल टॉवर, ताजमहल, रूस में बने क्रेमलिन (किले) और डिजनी वर्ल्ड जैसी इमारतों की प्रतिकृतियां डेरा परिसर में बनवाई गई हैं। इन सभी इमारतों पर डेरामुखी के आकर्षक चित्र भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed