फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, clean chit to comedian kiku sharda

राम रहीम के जेल जाने का सबसे बड़ा फायदा हुआ इस शख्स को, जानिए कैसे?

Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, clean chit to comedian kiku sharda
हास्य कलाकार कीकू शारदा - फोटो : file
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने का सबसे बड़ा फायदा एक शख्स को हुआ। दरअसल, हास्य कलाकार कीकू शारदा को क्लीनचिट देते हुए हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि जांच में कीकू शारदा के किसी भी अपराध में लिप्त होने की बात नहीं पाई गई है। पुलिस अब इस मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल करना चाहती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार द्वारा क्लीनचिट दिए जाने के चलते अब कीकू शारदा को बड़ी राहत मिल गई है। मामले में याचिका दाखिल करते हुए कीकू शारदा ने फतेहाबाद और कैथल में दर्ज की गई एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका दाखिल करते हुए कीकू शारदा ने कहा था कि उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


 

एमएसजी-2 के एक सीन पर कॉमेडी करने का मामला

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, clean chit to comedian kiku sharda
हास्य कलाकार कीकू शारदा
कीकू शारदा ने कहा कि उन पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी एमएसजी-2 के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट इस तरह से पेश किया, जिससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनके साथ कुल नौ लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज है। याची ने कहा था कि डेरा समर्थक धार्मिक भावनाएं भड़काने की बात कर रहे हैं, जबकि डेरे का कोई धर्म नहीं है।

जब कोई धर्म ही नहीं है तो धार्मिक भावनाएं आहत कैसे हो सकती हैं। हरियाणा की ओर से एडिशनल एजी अमर विवेक ने हाईकोर्ट को बताया कि कीकू  पर दर्ज मामले में कीकू को अपने बचाव का पूरा मौका दिया गया और चार गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि कीकू के खिलाफ केस नहीं बनता।

ऐसे में केस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने याची को याचिका वापस लेने पर जवाब मांगा तो याची ने कहा कि वे अभी इस मामले में बहस करना चाहते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed