शाह से मिलकर बोले खट्टर, इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं, जो किया कोर्ट के आदेश पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोहर लाल ने कहा कि इस समय हरियाणा में शांति है। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष को सौंप दी गई है। सीएम ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया था। बहुत सोच समझकर हालातों को संभाला। कोई कुछ भी कहे, हम अपने काम से संतुष्ट हैं।Jo maangta hai vo maangta rahe, humne apna kaam acchi tarah kiya tha: Haryana CM ML Khattar on demands for his resignation pic.twitter.com/g5SemDLLNt
— ANI (@ANI) August 30, 2017विज्ञापन
'जल उठा हरियाणा' तो उठने लगी इस्तीफे की मांग
बता दें कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा फैल गई थी। सबसे ज्यादा नुकसान पंंचकूला में हुआ। हाईकोर्ट के बार-बार चेतावनी देने का बावजूत हरियाणा सरकार विफल नजर आई।
पंचकूला और सिरसा में करीब 37 लोग मारे गए वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और सरकारी संपत्ति को भी आग के हवाले कर दिया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे की मांग उठने लगी। माहौल गरमाता देख बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने खट्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। जिसे आज मनोहर लाल ने अमित शाह को सौंपा।