{"_id":"59dca2654f1c1bce538b6af5","slug":"ram-rahim-senetnced-honeypreet-hearing-in-panchkula-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत और सुखदीप की पेशी, 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत और सुखदीप की पेशी, 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत और उसकी राजदार सुखदीप कौर को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों का आज दोपहर बाद पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया।
बता दें कि 3 अक्तूबर को जीरकपुर पटियाला रोड से हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश मामले में पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 4 अक्तूबर को कोर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया। यह रिमांड अवधि मंगलवार को खत्म हो गई और दोनों को फिर कोर्ट में पेश के और रिमांड मांगा गया। सुनवाई करते हुए जज ने दोनों के रिमांड की अवधि बढ़ा दी।
वहीं 6 दिन के रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका है। हनीप्रीत से पुलिस की अलग अलग टीमों ने सच उगलवाने की काफी कोशिशें की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रिमांड के दौरान उसे बठिंडा, गुरुदासपुर सहित कुछ और जगहों पर ले जाया गया। जब हनीप्रीत को निशानदेही के लिए ले जाया गया तो उस दौरान भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली है।
हनीप्रीत से हुई पूछताछ में पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए जाने की बात का भी खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी राकेश के नाम पर अप्रैल माह में 50 लाख रुपये कैश ले जाने का भी मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, पंचकूला हिंसा के लिए भी रकम उसी ने यहां तक पहुंचाई और पहले भी वह कैश लेन देन का काम करता रहा है।
विज्ञापन
#FLASH: Panchkula court sends Honeypreet Insan and Sukhdeep Kaur to three day police remand pic.twitter.com/sVkK4TjtEX
— ANI (@ANI) October 10, 2017विज्ञापन
Haryana: #HoneypreetInsan being taken to Panchkula Court by police. pic.twitter.com/XsSC6TawRO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 10, 2017