फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim senetnced, honeypreet hearing in panchkula court

पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत और सुखदीप की पेशी, 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया

Wed, 11 Oct 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
ram rahim senetnced, honeypreet hearing in panchkula court
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत और उसकी राजदार सुखदीप कौर को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों का आज दोपहर बाद पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

 

 
बता दें कि 3 अक्तूबर को जीरकपुर पटियाला रोड से हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश मामले में पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 4 अक्तूबर को कोर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया। यह रिमांड अवधि मंगलवार को खत्म हो गई और दोनों को फिर कोर्ट में पेश के और रिमांड मांगा गया। सुनवाई करते हुए जज ने दोनों के रिमांड की अवधि बढ़ा दी।

वहीं 6 दिन के रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका है। हनीप्रीत से पुलिस की अलग अलग टीमों ने सच उगलवाने की काफी कोशिशें की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रिमांड के दौरान उसे बठिंडा, गुरुदासपुर सहित कुछ और जगहों पर ले जाया गया। जब हनीप्रीत को निशानदेही के लिए ले जाया गया तो उस दौरान भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली है।

हनीप्रीत से हुई पूछताछ में पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए जाने की बात का भी खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी राकेश के नाम पर अप्रैल माह में 50 लाख रुपये कैश ले जाने का भी मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, पंचकूला हिंसा के लिए भी रकम उसी ने यहां तक पहुंचाई और पहले भी वह कैश लेन देन का काम करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed