{"_id":"59d0fe5f4f1c1ba8538b5356","slug":"ram-rahim-s-dress-steal-from-nam-charcha-ghar-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाम चर्चा घर से राम रहीम की कीमती ड्रेस चोरी, कई और महंगे सामान भी उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम चर्चा घर से राम रहीम की कीमती ड्रेस चोरी, कई और महंगे सामान भी उड़ा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
ram rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव डाबोदा मेहंदीपुर स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर नाम चर्चा घर में रखी राम रहीम की ड्रेस सहित कई कीमती सामान चुरा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इलाके के डेरा प्रेमियों द्वारा गांव मेहंदीपुर डाबोदा में नाम चर्चा घर बनाया गया। गत 25 अगस्त के बाद पुलिस ने इसे बंद करा दिया। कई दिनों से बंद पड़े इस केंद्र को चोरों ने निशाना बना लिया। रात को चोर दीवार फांदकर नाम चर्चा घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर काफी सामान पर हाथ साफ कर दिया।
बताते हैं कि गांव डाबोदा का निवासी जयपाल चर्चाघर में चौकीदार की सेवा करता था। 25 अगस्त के बाद डेरा तो बंद हो गया। मगर वह सुबह-शाम वहां देखभाल करने आता था। 29 सितंबर की रात को करीब आठ बजे भी वह आया था, तब तक सब कुछ ठीक ठाक था।

राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : File Photo
शनिवार की रात करीब आठ बजे जब वह यहां आया तो अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। उसने डेरे से जुड़े प्रेम काठपालिया को सूचना दी। इस पर प्रेम ने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान शीशे के शोकेस में दर्शनार्थ रखी गई राम रहीम की ड्रेस, कंप्यूटर सेट, इन्वर्टर, बैटरी, एंप्लीफायर, दीवार शेड, गद्दे, चार कैमरे सहित अन्य कीमती सामान गायब था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की है।
जल्द गिरफ्तार होंगे चोर : थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि चौकीदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने का प्रयास रहेगा।