फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim permanent stay will be in rohtak sunariya jail

कहीं और नहीं जाएगा 'राम रहीम', जब तक ये अहम 4 फैसले न आ जाएं

Fri, 15 Sep 2017 12:02 PM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 15 Sep 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
ram rahim permanent stay will be in rohtak sunariya jail
Ram Rahim
अटकलों पर विराम लग गया है, साध्वी रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम अब कहीं और नहीं जाएगा, जब तक बाकी के चार केसों का फैसला नहीं आ जाता। दरअसल, आलीशान डेरे में रहने वाले डेरामुखी का स्थाई ‘ठिकाना’ अब सुनारिया जेल ही होगी। अभी तक राम रहीम को सुनारिया जेल से शिफ्ट करने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


मगर जब तक डेरामुखी के खिलाफ सीबीआई में चल रहे मुकदमों में फैसला नहीं आता तब तक सुनारिया जेल में ही रहना होगा। वर्तमान में डेरामुखी के खिलाफ सीबीआई अदालत में चार मुकदमे चल रहे है। साध्यी यौन उत्पीड़न का मामला हाल ही में खत्म हुआ है। इनमें राम रहीम को सजा हो चुकी है।
विज्ञापन


शेष बचे मामलों में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में तेजी से सुनवाई चल रही है। सीबीआई के जांच के आधार पर दावा किया जा रहा इन मामलों में भी डेरामुखी को सजा होना तय है। यह भी कारण है कि डेरामुखी को सुनारिया जेल में ही रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए डेरामुखी का सही ठिकाना है सुनारिया जेल

ram rahim permanent stay will be in rohtak sunariya jail
गुरमीत राम रहीम
दरअसल, सुनारिया जेल के आसपास के गांव में एक भी डेरा अनुयायी नहीं है। जेल की लोकेशन भी शहर से करीब दस किलोमीटर दूर है। यदि डेरामुखी के अनुयायी जेल की तरफ आने का भी प्रयास करते है तो उन्हें रास्ते में कई जगहों पर रोका जा सकता है। ग्रामीण भी इसमें मदद करेंगे। सुनारिया जेल को कुछ समय पहले ही तैयार किया गया था। इस कारण सुरक्षा में भी चूक का कोई खतरा नहीं है।

सिर्फ डीजी जेल ले सकता है फैसला
वहीं, राम रहीम को सजा होने के बाद उनके वकील भी जेल बदलने की मांग कर चुके है। सजा होने के बाद उन्होंने सीबीआई कोर्ट में गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया था। यदि नियमों की बात करे तो सजा होने के बाद जेल शिफ्ट करने का फै सला जेल डीजी के हाथ में होता है। वह सुरक्षा के लिहाज से जिस जेल में चाहे सजायाफ्ता कैदी को रख सकता है। दूसरे प्रदेश में शिफ्ट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती है।

डेरामुखी के खिलाफ कोर्ट में चल रहे केस

ram rahim permanent stay will be in rohtak sunariya jail
राम रहीम
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड
सिरसा से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र के संपादक रामचंद्र छत्रपति ने डेरामुखी पर यौन उत्पीड़न लगाने वाले साध्वी के गुमनाम पत्र को प्रमुखता से छापा था। इस पर 24 अक्तूबर 2002 को छत्रपति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। 12 साल से सीबीआई कोर्ट में ही सुनवाई चल रही है।

साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला
इसी तरह करीब 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का केस भी सीबीआई में चल रहा है। इसमें डेरा सच्चा सौदा के पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने आरोप लगाया था कि डेरामुखी के आदेश पर उसे व 400 अन्य साधुओं को जबरन नपुंसक बना दिया था। इस पर डेरामुखी के खिलाफ अंगभंग का केस दर्ज किया गया था।

डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या
इसके अलावा डेरामुखी पर डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या का आरोप भी लगा था। जांच के बाद सीबीआई ने डेरामुखी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

फकीर चंद गुमशुदगी मामला
इसी तरह 2010 डेरे के पूर्व साधु राम कुमार बिश्नोई ने आरोप लगाया था कि डेरामुखी के आदेश पर पूर्व मैनेजर फकीरचंद की हत्या कर दी गई है। इस मामले में सीबीआई सबूत नहीं जुटा पाई थी और क्लोजर रिपोर्ट दी थी। फिर राम कुमार बिश्नोई हाईकोर्ट चले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed