फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim statement on ban on MSG movie

फिल्म रिलीज की 'रोक' पर क्या बोले राम रहीम

Tue, 13 Jan 2015 02:34 PM IST
एजेंसी/ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
एजेंसी/ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Jan 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim statement on ban on MSG movie
विवादित फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ की रिलीज पर रोक लगने की खबरों के बीच राम रहीम का बड़ा बयान सामने आया है। जयपुर में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने दावा किया है कि उनकी फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
विज्ञापन


यदि सेंसर बोर्ड ने किसी भी सीन पर आपत्ति जताई, तो वह उसको हटा देंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में खुद को भगवान की तरह नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह पेश किया है। यह फिल्म युवाओं को अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करेगी। फिल्म के जरिए युवाओं को नशा, वेश्यावृत्ति सहित कई तरह की बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर फिल्म की रिलीज के चलते हिंसा होने को देखते हुए गृह मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा सरकार को सचेत किया है। मंत्रालय की ओर से दोनों राज्यों को लिखी चिट्ठी के मुताबिक, राम रहीम के विरोधी और सिख संगठन फिल्म से संबंधित अफवाह फैलाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का निर्देश देते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की सलाह दी है। यह फिल्म 16 जनवरी को पूरे उत्तर भारत में रिलीज की जाएगी।

16 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज

Ram Rahim statement on ban on MSG movie

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ के प्रदर्शन पर रोक लगाई जा सकती है। फिल्म के प्रदर्शन से सांप्रदायिक हिंसा की आशंका को देखते हुए गृह मंत्रालय इस बारे में विचार कर रहा है।

मंत्रालय फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय से बात कर सकता है। मंत्रालय को ऐसे इनपुट मिले हैं कि कई सिख संगठन राम रहीम के महिमा बखान के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

फिल्म 16 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जानी है। फिल्म में खुद डेरा सच्चा प्रमुख ने मुख्य भूमिका निभाई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड की ओर से भी इस फिल्म को अब तक पूरी तरह से हरी झंडी नहीं मिली है।

सूत्रों का कहना है कि यदि गृह मंत्रालय को हिंसा भड़कने संबंधी इनपुट मिलते रहे तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार में उच्च स्तर पर लिया जाएगा क्योंकि माना जाता है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने हाल में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। साथ ही एनडीए सरकार में साझीदार शिरोमणि अकाली दल भी इस फिल्म का विरोध कर सकती है। भाजपा पंजाब की अकाली सरकार में हिस्सेदार है।

चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में नहीं होगा प्रदर्शन

Ram Rahim statement on ban on MSG movie
गृह मंत्रालय में सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मैसेंजर ऑफ गॉड को लेकर बड़ा झटका दिया।

सूत्रों का कहना है कि यदि गृह मंत्रालय को हिंसा भड़कने संबंधी इनपुट मिलते रहे तो सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने की स्थिति में भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार में उच्च स्तर पर लिया जाएगा क्योंकि माना जाता है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने हाल में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। साथ ही एनडीए में साझीदार शिअद भी इसका विरोध कर सकती है।

मोगा में फ्लेक्स फाड़ने पर सिख युवक को पीटा

Ram Rahim statement on ban on MSG movie

डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी) का फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने के शक में एक सिख नौजवान को सोमवार की शाम डेरा प्रेमियों ने पीट दिया। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। इसके चलते गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

थाना सदर एसएचओ कुलजिंदर सिंह का कहना है मामूली तकरार हुई थी। स्थिति काबू में है। गांव धल्लेके में डेरा प्रेमियों ने अपने घरों पर डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म एमएसजी के तकरीबन आधा दर्जन से अधिक फ्लेक्स बोर्ड लगाए हुए हैं। इनकी निगरानी डेरा प्रेमियों की तरफ से की रही है।

डेरा प्रेमियों का आरोप है कि रविवार को डेरा प्रेमी सतनाम सिंह के घर पर लगे फ्लेक्स बोर्ड को शरारती नौजवानों ने नुकसान पहुंचाया। डेरा प्रेमियों की शिकायत पर थाना सदर के एसएचओ कुलजिंदर सिंह ने सोमवार सुबह गांव में पहुंच कर जांच की और दोनों गुटों का पक्ष सुना।

टोहाना में पोस्टर फटने पर विवाद

Ram Rahim statement on ban on MSG movie

गांव पिरथला में फिल्म एमएसजी का पोस्टर फटने पर मारपीट करने वाले आठ आरोपी डेरा प्रेमियों को रविवार देर शाम को टोहाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को एसडीजेएम की अदालत में पेश किया। अदालत से सभी आरोपियों को 23 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।

नारायणगढ़ में पोस्टर फाड़ा, गुस्सा
एमएसजी (मैसेंजर आफ गॉड) फिल्म का पोस्टर फाड़ने को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। शरारती तत्वों द्वारा रविवार की देर सायं जहां पंजलासा चौंक पर पोस्टरों को फाड़ा गया, वहीं सोमवार की सुबह कालाअंब में हुए इस वाक्या से डेरा प्रेमियों में रोष फैल गया। डेरा प्रेमियों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत देने के साथ-साथ थाना में डेरा डाल लिया है।

सिरसा में फिल्म पर रोक लगाने की मांग
सिरसा। इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और कालांवाली क्षेत्र के शिअद विधायक बलकौर सिंह ने सरकार से मांग की है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी पर रोक लगाई जाए। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
वे सूरतगढियां बाजार स्थित गुरुद्वारा दशम पातशाही के समीप पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एमएसजी के विरोध में सिख जत्थेबंदियां

Ram Rahim statement on ban on MSG movie

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की मूवी एमएसजी के विरोध के लिए धर्मनगरी की सिख जत्थेबंदियों ने तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म के संबंध में अपना रोष जताने के लिए सिख नेता कंवलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के सदस्य गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में एकत्रित हुए।

यहाँ पर उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और उसे रिलीज न किए जाने की मांग की। विरोध में उतरे संगठनों में लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पिहोवा के प्रधान जगतार सिंह, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के अध्यक्ष वरियाम सिंह, रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष हरचरण सिंह चन्नी आदि शामिल थे।

कंवलजीत सिंह अजराना ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर आपराधिक केस दर्ज हो, वह परमात्मा का दूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो मूवी सामाजिक सद्भावना के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकें, उस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रशासन से एमएसजी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मूवी के माध्यम से डेरा संचालक स्वयं को बहुत बड़ा सुपर स्टार घोषित करना चाहते हैं। अजराना ने तीन चार दिन पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए निकाली जा रही रैली के दौरान बस चालक व परिचालक से मारपीट की कडे़ शब्दों में निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed