फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raksha bandhan timings, exclusive news

शुभ मुहूर्त: सुबह नहीं, दोपहर को राखी बांधें बहनें

Sat, 09 Aug 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Aug 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan timings, exclusive news

रक्षाबंधन का त्यौहार आज है। बहनें ध्यान दें, इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह नहीं दोपहर में है। सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:38 से 4:26 बजे तक है।

विज्ञापन


मिश्र के अनुसार रक्षा बंधन के दिन सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 2:09 बजे से 3: 49 बजे तक है। इस समय शुभ की चौघड़िया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार बजे से छह बजे तक राहु काल रहेगा। इस वक्त राखी नहीं बांधना चाहिए।

विज्ञापन

एक राखी ऐसी जो हेल्थ रखेगी अपडेट

raksha bandhan timings, exclusive news

बाजार में इस बार विभिन्न वेराइटियों की राखी आई हैं। खासकर बायोमैग्नेटिक राखी ज्यादा पसंद की जा रही है।

सेक्टर-9 मार्केट में लगे स्टाल पर एक खास राखी की कीमत करीब 2500 रुपये है। इसके अलावा बच्चों के लिए मल्टी लाइट राखी भी है, जिसकी कीमत 80 से 100 रुपये है। बच्चों के लिए डोरीमॉन, स्पाइडरमैन, बैन टैन, क्रीश, पिकाचू जैसे सुपर हीरो की राखी बच्चे अधिक पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, मोबाइल टावरों से आने वाली इलेक्ट्रानिक तरंगें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इन तरंग से होने वाले खतरों से बायोमैग्नेटिक राखी रक्षा करती है, इसलिए इस राखी की भी अच्छी-खासी डिमांड है। इसके अलावा स्टोन, रंग बिरंगे नग और मोर के पंख वाली राखियां भी स्टॉल को चार चांद लगा रही हैं।

तस्वीरों में देखें, एचआईवी पॉजीटिव बहनों की राखी

raksha bandhan timings, exclusive news
तीन एचआईवी पॉजीटिव महिलाओं ने पीयू कैम्पस में युवाओं को बांधकर राखी मनाई। देखें तस्वीरें-
विज्ञापन

रक्षाबंधन स्पेशल: ये पैसे क्यों दे रही हैं बहनें?

raksha bandhan timings, exclusive news
रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने स्पेशल तैयारियां की थीं। भीड़ इतनी थी और बहनें किसी भी कीमत पर जाना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed