फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakhi and Greetings for Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim in post offices

राम रहीम के लिए लोग सुनारिया जेल में भेज रहे ऐसी चीज, देखकर डाक विभाग और पुलिस सकते में

Thu, 08 Aug 2019 11:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 08 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Rakhi and Greetings for Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim in post offices
डाकघर में पहुंचे डेरा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप में सजा काट रहे राम रहीम के लिए लोग जेल में कुछ चीजें भिजवा रहे हैं। यह सब देखकर डाक विभाग और पुलिस हैरान है।
विज्ञापन


दरअसल, 15 अगस्त को राम रहीम का 52वां जन्मदिन है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी है। ऐसे में इन दिनों सिरसा के डाकघरों में डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल के पते पर अनुयायियों द्वारा ग्रीटिंग कार्ड और राखी भेजने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


सिरसा डाकघर के मुख्य पोस्ट मास्टर कमल कुमार का कहना है कि ज्यादातर ग्रीटिंग और राखियां भेजी जा रही हैं। सिरसा डाक घर में पिछले एक सप्ताह में करीब 30 लोगों ने डेरा प्रमुख को राखी और ग्रीटिंग कार्ड भेजे हैं। हालांकि इस बार पिछले साल की तुलना में डाक भेजने वालों की संख्या कम है, लेकिन हर रोज लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरीवाला उप डाकघर में 150 लोगों ने डेरा प्रमुख को भेजे ग्रीटिंग कार्ड

उप डाकघर गोरीवाला में भी बुधवार सुबह से सैकड़ों की संख्या में डेरा श्रद्धालु अपने हाथों में सफेद व खाकी रंग के लिफाफे लिए कतारों में लगे नजर आए। उप तहसील के साथ लगते गांव मोड़ी, बिज्जूवाली, झूट्टी खेड़ा, रामगढ़, दारेवाला गांव के श्रद्धालु भी सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख के 52वें जन्मदिन के लिए बधाई संदेश का ग्रीटिंग कार्ड भेजने के लिए कतारों में नजर आए।

डेरा प्रेमी डॉ. ओम प्रकाश पटवारी इन्सां, इंद्रमोहन इन्सां, मलकीत सिंह इन्सां, हंसराज इन्सां, तेजा सिंह इन्सां, जगदीश कुमार इन्सां, चाहत इन्सां, राजकुमार इन्सां, लालचंद इन्सां, सत्यनारायण इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां ने बताया कि जब से डेरा प्रमुख सुनारियां जेल में सजा काट रहे हैं, तब से लेकर जितने भी पर्व अब तक आए हैं उन्हें अपना स्नेह ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से भेजते हैं।

गोरीवाला उप डाकघर के पोस्ट मास्टर कृष्ण सचदेवा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस खुलते ही डेरा सच्चा सौदा के फालोअर्स भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष डेरा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई वे राखी भेजने के लिए रजिस्टर्ड डाक भेजने के लिए एकत्र हो गए। करीब 150 लोगों ने बुधवार को सुनारियां जेल के पते पर रजिस्टर्ड डाक भेजी है।

डेरा प्रमुख की माता की मेडिकल जांच की रिपोर्ट डीसी को सौंपी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इंसा की पत्नी हरजीत कौर ने डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर की खराब तबीयत का हवाला देकर डेरा प्रमुख की पेरोल की अर्जी लगाई थी। ऐसे में डीसी सिरसा के आदेश पर सिविल अस्पताल के सीएमओ गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में चिकित्सीय बोर्ड ने डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर की मेडिकल जांच की। नसीब कौर शाह सतनाम जी अस्पताल में एडमिट है। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट सीलबंद करके डीसी सिरसा को सौंप दी है। डीसी सिरसा इस रिपोर्ट को पंजाब और हरियाणा कोर्ट में सौंपेंगे।

बता दें कि डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर ने अपनी याचिका में कहा था कि उसकी सास नसीब कौर को हार्ट अटैक आया था और उनकी एंजियोग्राफी भी होनी है। वह 85 साल की है और उसकी इच्छा है कि वह इलाज के समय उसका बेटा गुरमीत सिंह उसके पास हो। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक सुनारिया जेल से जवाब मांगा था। लेकिन जेल अधीक्षक सुनारिया जेल ने इस मामले में सिरसा एसपी अरुण सिंह से रिपोर्ट मांगी। ऐसे में एसपी सिरसा अरुण सिंह ने डीसी सिरसा को पत्र लिखकर डेरा प्रमुख की मां का मेडिकल करवाने के लिए कहा।

डीसी सिरसा के निर्देश पर सीएमओ गोबिंद गुप्ता ने बोर्ड गठित करके डेरा प्रमुख की मां की मेडिकल जांच की। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट डीसी सिरसा को सौंप दी है। बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख दो बार पैरोल मांग चुका है। एक बार उसने अपनी दत्तक पुत्री की शादी के लिए पेरोल मांगी थी। लेकिन पेरोल नहीं मिली। इसके बाद दूसरी बार पिछले कृषि कार्य के लिए पेरोल मांगी थी, लेकिन इस पेरोल पर विवाद होने के बाद डेरा प्रमुख ने अपनी पेरोल की अर्जी वापस ले ली।

सीएमओ की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट सीलबंद है। कोर्ट में ओपन की जाएगी।
- अशोक कुमार गर्ग, डीसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed