फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajyasabha mp kumari shailja reached at punjab university to sort out fee issue

पीयू में फीस वृद्धि को लेकर सियासत गरमाई, MP पहुंची और दिया बस आश्वासन

Fri, 21 Apr 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
rajyasabha mp kumari shailja reached at punjab university to sort out fee issue
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंची कुमारी शैलजा
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि पर विद्यार्थियों के उग्र आंदोलन के बाद अब सियासत गरमाने लगी है। हालांकि सभी नेताओं का कहना है कि  वे इस विवाद में किसी राजनेता की नहीं बल्कि पीयू के पूर्व छात्र व जिम्मेदार व्यक्ति की हैसियत से जुड़े हैं।
विज्ञापन


सैलजा ने केंद्र सरकार के सिर फोड़ा ठीकरा
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को एनएसयूआई को समर्थन देने पीयू कैंपस पहुंचीं। एनएसयूआई सदस्यों से सारे हालात जानने के बाद राज्यसभा सांसद ने इसका सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यूजीसी की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी को ग्रांट दिलवाने में किसी प्रकार की दिक्कत कांग्रेस ने नहीं आने दी। सैलजा ने कैंपस में ही बेमियादी भूखहड़ताल पर पीयूसीएसयू के अध्यक्ष निशांत कौशल से भी बातचीत की।
विज्ञापन

आरएसएस की भाषा बोल रही किरण खेर

rajyasabha mp kumari shailja reached at punjab university to sort out fee issue
Kirron Kher - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की सांसद किरण खैर द्वारा पीयू छात्रों की समर्थक एवं सोशल एक्टिविस्ट सीमा आजाद पर की टिप्पणी का जवाब वीरवार को पीयू के  छात्र संगठन एसएफएस (स्टूडेंट फॉर सोसायटी) ने दिया। एसएफएस नेता अमृत पाल ने कहा कि छात्रों को किरण खेर से यह उम्मीद है कि वे पीयू केआर्थिक  संकट को दूर करवाएं, न कि अनावश्यक टिप्णियां करें।

मंत्री जावेड़कर को सौंपी है रिपोर्ट: सत्यपाल
भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि वे भी पीयू के आर्थिक हालातों और छात्रों के संघर्ष को लेकर बेहद चिंतित है। वे इस मसले को राजनीति से परे देखते हैं, लेकिन पीयू के आर्थिक हालात पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव की वजह से बिगड़ने शुरू हुए। उन्होंने मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मिलकर उन्हे पीयू के आर्थिक हालातों, छात्रों की मांगों और उनकेसंघर्ष से अवगत करवा दिया है।

केंद्र सरकार की बेरुखी से बिगड़े हालात: पवन

rajyasabha mp kumari shailja reached at punjab university to sort out fee issue
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
पंजाब यूनिवर्सिटी देश ही नहीं दुनिया की नामी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार है, लेकिन अब इसकेहालात ऐसे किए जा रहे हैं, जैसे इस विश्वविद्यालय को बंद करना हो, ये बहुत ही दुखद बात है। वे इस मसले पर गर्वनर वीपी सिंह बदनौर से मिले चुके हैं और उनसे मांग कर चुकेहैं राजनीति से परे सभी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मिले और उनसे मांग करें कि वे तुरंत प्रभाव से पीयू को अतिरिक्त ग्रांट दिलवाएं।

आज फिर वीसी कार्यालय पर होगा हल्ला
वीरवार को छात्रों की ज्वाइंट स्टूडेंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने छात्रों से संपर्क कर उनका समर्थन फिर से जुटाया। कमेटी ने छात्रों से आह्वान किया है कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से अपनी कक्षाओं का बायकाट शुरू करें और 11 बजे वीसी कार्यालय के समक्ष एकत्रित हो जाएं। छात्र नेता अमृतपाल सिंह ने कहा कि वीसी कार्यालय पर सभी छात्र फीसवृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगें और वीसी के खिलाफ नारेबाजी करेंगें। उन्होंने कहा कि न तो पहले छात्रों ने हिंसा छेड़ी थी और न ही अब छात्र हिंसा के समर्थन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed