फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajya sabha election, haryana congress, ashok tanwar, election commision, congress mla, haryana

राज्यसभा चुनाव मामले में कांग्रेस के हाथ लगे सुबूत, आज करेगी खुलासा

Fri, 24 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha election, haryana congress, ashok tanwar, election commision, congress mla, haryana
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के विवाद में कई और नए तथ्य मिले हैं, जिसमें गड़बड़ियां साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को चुनाव आयोग के समक्ष पेश होने के बाद इस मामले से जुड़े पक्षों का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारी दबाव होने की वजह से इसे लटकाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेसी विधायकों से शपथ पत्र लेने के बाद इस मामले को अदालत में भी लेकर जाएंगे।

तंवर ने चुनाव आयोग से इस मामले में न्याय की उम्मीद जताते हुए कहा कि साजिशन की गई धांधली से जुड़े कुछ और पुख्ता सुबूत उनके हाथ लगे हैं, जिसका शनिवार को ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


तंवर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों से शपथ पत्र ले लिया गया है, जिसमें उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार आरके आनंद के समर्थन की बात मानी है। शपथ पत्र को एक कानूनी दस्तावेज के तौर पर लिया गया है ताकि इस मामले को अदालत में आसानी से पेश किया जा सके। तंवर ने कहा कि शनिवार को इस मामले में चुनाव आयोग के समक्ष पेश होने के बाद इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी के आला कमान को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में हरियाणा की दूसरी सीट के लिए सुभाष चंद्रा और आरके आनंद के बीच मुकाबला हुआ, लेकिन चुनाव में विपक्षियों की ओर से दूसरे पेन का इस्तेमाल सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायत के बाद से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने दो बार आरके आनंद पेश हो चुके हैं। बुधवार को सुभाष चंद्रा के नहीं पहुंचने की वजह से शनिवार तक के लिए सुनवाई टाल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed