{"_id":"64bccf043db0d7b0f30de023","slug":"rajput-community-protested-against-haryana-government-in-mahendragarh-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh News: भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक आज, विरोध में उतरा राजपूत समाज, धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh News: भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक आज, विरोध में उतरा राजपूत समाज, धारा 144 लागू
Sun, 23 Jul 2023 12:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:30 PM IST
सार
राजपूत समाज के 30 लोगों ने सामूहिक रूप से स्वैच्छिक गिरफ्तारी दी। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर बस से नारनौल भेज दिया है। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम हर्षित कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में आज यानी रविवार को भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होगा। इसके विरोध में राजपूत समाज राव तुलाराम चौक पहुंचा। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं समाज के लोगों ने स्वेच्छा से सामूहिक गिरफ्तारी दी। वहीं एसडीएम हर्षित कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
बता दें कि सब्जी मंडी में महेंद्रगढ़ विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब और पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा पन्ना प्रमुखों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में धीरे-धीरे पन्ना प्रमुख पहुंच रहे हैं। उधर, राजपूत समाज की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है। बावजूद इसके राजपूत समाज के लगभग 30 लोग एक साथ राव तुलाराम चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजपूत समाज के 30 लोगों ने सामूहिक रूप से स्वैच्छिक गिरफ्तारी दी। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर बस से नारनौल भेज दिया है। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम हर्षित कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन