फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajinder Kaur Bhattal Interview

पढ़िए, राजिंदर कौर भट्ठल से पूछे गए 6 सवालों के जवाब

Sun, 20 Apr 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 20 Apr 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
Rajinder Kaur Bhattal Interview

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान कमेटी की अध्यक्ष राजिंदर कौर भट्ठल ने प्रदेश में कांग्रेस की हवा बनाने व कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अभियान की कमान मिलते ही भट्ठल ने विभिन्न संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में जनता से वोट मांगने शुरू कर दिए हैं। भट्ठल पर प्रदेश कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी को खत्म कर सभी दिग्गजों को एकसाथ चलाने की जिम्मेदारी है। साथ ही मोदी की हवा और भाजपा-शिअद के गठबंधन से निपटना भी बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


हाईकमान द्वारा उन्हें जिम्मेदारी सौंपनी का मुख्य मकसद यही है कि वे प्रदेश स्तर पर पार्टी में फैले आंतरिक गतिरोध को खत्म कर सभी को एक साथ लाए। संवाददाता सुरिंदरपाल ने राजिंदर कौर भट्ठल से बात कर उनके अभियान, एजेंडे और भावी योजनाओं के बारे में जाना। उनसे बातचीत के मुख्य अंश :

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में पीछे रहने पर ये कहा

Rajinder Kaur Bhattal Interview
प्रश्न: कांग्रेस अभी चुनाव प्रचार में काफी पीछे है, सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल एक-एक जिले में 10-10 रैलियां कर माहौल गर्मा चुके हैं, देरी होने से क्या फर्क पड़ेगा?

उत्तर: 
ऐसा नहीं है, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। प्रदेश की जनता वैसे ही शिअद-भाजपा की नीतियों के खिलाफ है। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि पंजाब में कांग्रेस का प्रचार किस तेजी से आगे निकलता है। हर तरफ कांग्रेस ही कांग्रेस नजर आएगी।

प्रचार के तरीके के बारे में बताया

Rajinder Kaur Bhattal Interview

प्रश्न: कैसे प्रचार करेंगी आप, क्या तरीका अपनाया जा रहा है?

उत्तर- प्रचार करने के लिए हमने जहां कांग्रेस भवन में आईटी सेल को लगाया है, जो सोशल मीडिया से लेकर तमाम साइट्स पर कांग्रेस का प्रचार कर रहा है। इसके अलावा हमने हर लोकसभा में एक रोड शो निकलाने की योजना बनाई है, जिसमें युकां के अलावा नेशनल स्टूडेंट यूनियन का सहारा लिया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में प्रेस वार्ता कर कांग्रेसी नेता शिअद की नाकामियों को उठाएंगे।

दिग्गजों के बारे में ये कहा

Rajinder Kaur Bhattal Interview
प्रश्न: कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप बाजवा, जाखड़ जैसे नेता मैदान में हैं? क्या इनके आने से कांग्रेस में जान आई है?

उत्तर:
कांग्रेस के लिए सारी सीटें एक बराबर हैं। निश्चित तौर पर जब दिग्गज मैदान में आते हैं तो वर्करों का मनोबल बढ़ता है।

चुनावी मुद्दों के बारे में बात की

Rajinder Kaur Bhattal Interview

प्रश्न: इस समय शिअद, भाजपा व कांग्रेस की तरफ से व्यक्तिगत हमले हो रहे हैं, कैसे प्रचार होगा? मुद्दे गायब हो रहे हैं

उत्तर:  यह बात बिलकुल सही है, मैं तो सारी पार्टियों से अपील करती हूं कि हमें मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए। न मुंह से बिगड़े बोल निकाले जाएं, पंजाब के हालात, बेरोजगारी, करप्शन, नशे का मुद्दा धुंधला होता जा रहा है। कांग्रेस योजना बना रही है कि इन मुद्दों में उछाला

कांग्रेस के बारे में ऐसा कहा

Rajinder Kaur Bhattal Interview

प्रश्न: कांग्रेस में टांग खिंचाई बहुत है, पहले के चुनावों में कांग्रेसी एक-दूसरे को हराते आए हैं? इससे कैसे निपटा जा सकता है?

उत्तर:  मुझे अतीत की तो कोई बात नहीं करनी। अबकी बार तो हाईकमान पूरी तरह से सख्त है। हर स्थान पर कांग्रेस अभियान कमेटी के सदस्य मैदान में हैं। फीडबैक ले रहे हैं। एक किसी कांग्रेसी ने टांग खिंचाई कर दूसरे को हराने की कोशिश की तो कार्रवाई तय है, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज शकील अहमद खुद हर पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस की स्थिति पर बोलीं

Rajinder Kaur Bhattal Interview

प्रश्न: कांग्रेस कितनी सीट जीतेगी? क्या आम आदमी का असर पंजाब में दिखेगा?

उत्तर:  कांग्रेस ने अभी दो दिन पहले ही मुझे अभियान कमेटी का चेयरपर्सन बनाया है। बिना एक दिन देरी किए, हम मैदान में हैं। कांग्रेस के पक्ष में पूरे प्रदेश में हवा है।

बठिंडा व अमृतसर सीट पर भाजपा-शिअद को जीत के लाले पड़े हुए हैं। दूसरी बात, आम आदमी पार्टी का असर शिअद को होगा। शिअद का वोट बैंक ही टूटकर उनकी तरफ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed