फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raja Kandhola will open the secret of Inspector Inderjit Singh

अब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के राज खोलेगा 'राजा कंधोला'

Wed, 02 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 02 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Raja Kandhola will open the secret of Inspector Inderjit Singh
Inspector Inderjeet Singh - फोटो : File Photo
एनआरआई ड्रग्स डॉन के नाम से प्रसिद्ध रणजीत सिंह उर्फ राजा कंधोला को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट लाई है। एसटीएफ ने मंगलवार को उसे मोहाली की अदालत में पेश किया। वहां उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अदालत में सहायक जिला अटार्नी मनजीत सिंह ने दलील दी कि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के कंधोला के साथ अच्छे संबंध थे। पुलिस रिमांड के दौरान उससे इंद्रजीत सिंह के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा। अदालत ने मनजीत सिंह की दलीलें सुनने के बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब उसे 5 अगस्त को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि एसटीएफ ने पुलिस इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह के खिलाफ 12 जून को एसटीएफ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया था। इंद्रजीत सिंह की रिहायश पर से एसटीएफ की टीम ने अलग-अलग बोर के अवैध हथियार, देसी-विदेशी करंसी के अलावा उसकी फगवाड़ा स्थित सरकारी रिहायश से 4 किलोग्राम हेरोइन और तीन किलो स्मैक भी बरामद की थी। एसटीएफ का मानना है कि राजा कंधोला के इंद्रजीत सिंह से काफी अच्छे संबंध थे। इस कारण वह उससे नशा मंगवाता था। एसटीएफ को इस केस में कंधोला से और बड़े खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed