फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rainfall in Chandigarh, Panchkula and Mohali at Night

मौसम ने बदली करवट, हरियाणा,चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में झमाझम बारिश

Thu, 15 Nov 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
rainfall in Chandigarh, Panchkula and Mohali at Night
चंडीगढ़ में हुई तेज बारिश

 ट्राइसिटी में बुधवार देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा चलने कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई जगह पेड़ गिरने और बिजली की तारें क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि आने वाले एक दो दिन में बारिश हो सकती है।   

विज्ञापन

    
बुधवार रात हुई बारिश से ट्राइसिटी के लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर हुई आतिशबाजी से आसमान में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों ने शहरवासियों को सलाह दी है कि अभी तक सूखी ठंड पड़ रही थी, लेकिन बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। खासकर लोगों को बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।       

विज्ञापन

rainfall in Chandigarh, Panchkula and Mohali at Night
बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार

उधर, मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई है। यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को हरियाणा समेत पंजाब के कई  जिलों में तेज तो कई में हल्की बारिश हुई है। उधर, बारिश के चलते मंडी कर्मचारियों को देर रात काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडियों में पड़े धान को संभालने को लेकर वह काफी परेशान दिखे। 

हालांकि मंडी अधिकारियों का कहना है कि काफी हद तक धान को बारदाने में भरकर स्टोर में पहुंचा दिया गया था, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार रात 11 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। लेकिन हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से 12 बजे के बाद बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो करीब तीन बजे तक जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed