{"_id":"5c2fb35cbdec22569b2f0927","slug":"rain-status-of-today-by-chandigarh-department-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में आज हो सकती बारिश, शीत लहर के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में आज हो सकती बारिश, शीत लहर के भी आसार
Sat, 05 Jan 2019 01:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 36 घंटे के भीतर चंडीगढ़ में बारिश के आसार देखने को मिल सकते हैं। शनिवार दोपहर बाद या रात तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
करीब 20 एमएम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के आसार बने रहेंगे। बारिश से खासतौर पर दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है। बारिश से न्यूनतम तापमान में कमी होगी। बारिश के बाद धुंध भी छा सकती है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिन से चंडीगढ़ में बादल छाए हैं। बीते हफ्ते कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी। बारिश नहीं होने से सूखी सर्दी पड़ रही थी। इससे प्रदूषण और लोगों को खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां हो रही थी।
विज्ञापन