फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh Mohali Panchkula

Rain in Chandigarh: सिटी ब्यूटीफुल में सावन की झड़ी, गर्मी से मिली राहत.. मानसून के लिए बस थोड़ा इंतजार

Fri, 20 Jun 2025 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 09:26 AM IST
सार

चंडीगढ़ में जल्द मानसून आएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून अब तक सामान्य से कुछ आगे चल रहा है। चंडीगढ़ के लोगों को आने वाले सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Rain in Chandigarh Mohali Panchkula
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल के लोग शुक्रवार सुबह जब जागे तो बरसात की बाैछारों ने उनका स्वागत किया। चंडीगढ़ के साथ साथ पंचकूला और मोहाली में भी बरसात ने गरमी से राहत दी। 
विज्ञापन


वहीं एक अच्छी खबर भी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून आ जाएगा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों में मानसून अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी इसके जल्द पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून बिहार के अधिकतर हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों तक पहुंच चुका है। ऐसे में शहरवासियों को भी लंबे समय से चल रही उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।




यह भी पढ़ें: Model Sheetal Murder: पहली बार कहां मिले सुनील और शीतल, लिवइन में रहे; क्यों हुआ ब्रेकअप, हत्यारे ने खोले राज!

20 और 23 जून तक होगी बारिश

20 जून से 23 जून तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश के साथ - साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 जून को बारिश नहीं होगी, उसके बाद फिर बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।

उमस ने किया परेशान

वीरवार को उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। उमस वाली गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद दोनों में गिरावट भी आ सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed