फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain at chandigarh, chandigarh weather, weather forecast, weather update, chandigarh

चंडीगढ़ में झमाझम बरसे बदरा, 12 घंटे में 27.4 एमएम बारिश

Sun, 13 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
rain at chandigarh, chandigarh weather, weather forecast, weather update, chandigarh
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में आए बदलाव से चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में आए बदलाव से चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। सवेरे शुरू हुई बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। इससे पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बीच-बीच में चल रही तेज हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई। रात साढ़े आठ बजे तक पूरे शहर में 27.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। यदि इसी रफ्तार से पूरे रात बारिश होती रही तो इस बार की बारिश रिकार्ड बना सकती है।
विज्ञापन


सामान्य से नीचे आया अधिकतम तापमान
लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। हालांकि शुक्रवार रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में करीब 9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना जाहिर की गई है।
विज्ञापन


चेतावनी जारी की
मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि अगले 24 घंटे में पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा दोनों राज्यों के एक दो इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यही स्थिति 14 मार्च तक रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने निकलवाए स्वेटर
लगातार बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे शनिवार को कई लोगों ने स्वेटर पहन लिए। हालांकि रविवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। रात का तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed