फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and hailstorm in several places of Punjab and Haryana

पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में बरसात, हिसार में ओलावृष्टि, चंडीगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

Sun, 15 Nov 2020 05:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm in several places of Punjab and Haryana
पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया। चंडीगढ़ में भी दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिर गया, इससे दिन के समय ही रात जैसा अहसास होने लगा।

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं रेवाड़ी से भी बारिश की सूचना है। पंजाब में लुधियाना, फिरोजपुर, पठानकोट, संगरूर, मुक्तसर और अमृतसर में बारिश हुई। वहीं होशियारपुर और मोहाली में मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में लुधियाना समेत कई जिलों में ओले पड़ने की भी खबर है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रहने वाला है। मौसम विभाग की डॉक्टर केके गिल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 और 16 नवंबर को बरसात होने की भविष्यवाणी पहले कर दी गई थी। 



रविवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बरसात दर्ज की गई है। 16 नवंबर को भी आसमान में बादल छाएं रहेंगे। वहीं कई जगह पर हल्की बरसात हो सकती है। यह बारिश हर किसी के लिए फायदेमंद ही है। किसान इस समय गेहूं फसल की बिजाई की तैयारी कर रहे है, यह फसल के लिए अच्छी है। अगर आम व्यक्ति की बात करे तो यह बारिश उनके लिए भी अच्छी है, क्योंकि इस बारिश से स्मॉग से राहत मिलेगी।

बठिंडा : सर्दी की पहली ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

बठिंडा में रविवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि रविवार को बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे हैं। 

जालंधर : तेज हवाओं के साथ बारिश 
जालंधर में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरा दिन काले बादल छाए रहे। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश की संभावना है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की शुरुआत दोपहर बाद से हुई। 


                                                                लुधियाना में भी हुई बारिश।

फिरोजपुर : हल्की बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

फिरोजपुर में सुबह से ही हल्की बारिश, तेज हवाएं और कई जगहों पर ओलावृष्टि होने से ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी की शुरुआत में बारिश होना अच्छा है। इससे आकाश में फैला प्रदूषण साफ हो जाएगा।

हरियाणा: बारिश ने दिलाई प्रदूषण से राहत, सोनीपत में दो लोगों की मौत

हरियाणा में करीब 55 दिन बाद रविवार को अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। हिसार जिले के बालसमंद, हांसी, बरवाला और नलवा क्षेत्र के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, जींद और सोनीपत जिले के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जिससे सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। करीब 12 एमएम तक हुई बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। इससे पहले प्रदेश में 20 सितंबर को मानसून की आखिरी बारिश हुई थी। 

उधर, सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में तेज हवा और बूंदाबांदी से बचने के लिए तीन लोग गांव रोहणा की पशु डेयरी में घुसे तो उसकी दीवार व छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबकर नंबरदार जयप्रकाश (53) और मूलरूप से बिहार के जिला सहरसा के गांव लक्ष्मीपुर फिलहाल रोहणा निवासी अमलेश मुखिया (32) की मौत हो गई और नंबरदार का भतीजा मोनू (34) घायल हो गया। 

हादसे में डेयरी में बंधी एक गाय और पांच कटड़े भी मर गए जबकि 24 पशु घायल हो गए। वहीं, खांडा में हवा में टिन शेड उड़कर बच्ची के हाथ पर जा लगी, जिससे उसका हाथ कट गया। सिरसा के चोपटा खंड के गांव नहराणा में खेत में काम कर रहे एक परिवार के चार लोग बिजली गिरने से झुलस गए।

शनिवार सुबह से लेकर रविवार सुबह तक वातावरण बेहद खराब था और वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकांश स्थानों पर 400 के पार था। बारिश के साथ ही प्रदूषण थोड़ा कम हो गया। जींद जिले में शाम को एक घंटे में ही 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। सफीदों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, रोहतक, सोनीपत, बहादुरगढ़, फतेहाबाद में करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। हिसार में 10 एमएम तो सिरसा में 12 एमएम बारिश दर्ज हुई।

आज दोपहर मौसम साफ होने की संभावना
सोमवार दोपहर तक हरियाणा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद मौसम साफ होने की संभावना है। मंगलवार को सुबह धुंध रहेगी और रात्रि तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। - डॉ. मदन खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम एवं विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

करनाल के असंध में ओलावृष्टि, आसपास के जिलों में बूंदाबांदी
उत्तरी-पश्चिमी हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ असंध इलाके में हल्की ओलावृष्टि के बाद झमाझम बरसात हुई। वहीं करनाल के अन्य इलाकों सहित कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग ने पहले ही 15 नवंबर को मौसम खराब होने और बारिश की संभावना जताई थी। करनाल और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। वहीं शाम को करनाल के असंध क्षेत्र में ओलावृष्टि तो अन्य जगह बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड का असर बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed