फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railway Station Chandigarh will Execute by Private Company from 15 February 2019

15 फरवरी से प्राइवेट कंपनी संभालेगी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का जिम्मा, रेलवे सिर्फ 3 काम देखेगा

Wed, 13 Feb 2019 01:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Railway Station Chandigarh will Execute by Private Company from 15 February 2019
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों की भी जिम्मेदारी रेलवे निजी कंपनियों को देने जा रही है। रेल प्रशासन अब केवल सुरक्षा व्यवस्था, टिकट की बिक्री व ट्रेनों के संचालन का काम देखेगा। शेष जिम्मेदारी निजी कंपनियों को मिलने जा रही है। रेलवे पांच मुख्य स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस तरह की सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन


15 फरवरी को चंडीगढ़ और दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन का जिम्मा निजी कंपनियों को सौंप दी जाएगी। बंगलूरू रेलवे स्टेशन के यात्रियों को इस तरह की सुविधा मिल रही है। पुणे स्टेशन भी निजी कंपनी को सौंपी जाएगी, जबकि सिकंदराबाद को जल्द यह सुविधा मिलने लगेगी। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरएसडीसी) ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक एस के लोहिया ने बताया कि ट्रेन यातायात व्यवस्था व सुरक्षा का जिम्मा रेल प्रशासन के पास ही रहेगा। खान-पान, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क, स्टेशनों की साफ-सफाई, इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा, शौचालय व पार्किंग आदि की व्यवस्था प्राइवेट कंपनियां ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की कवायद तेज
रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की कवायद फिर तेज हो गई है। रेल मंत्रालय का दावा है कि 2019-20 में चयनित सभी 50 रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आनंद विहार रेलवे स्टेशन को करीब तीन साल में विश्वस्तरीय बना दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियरिंग विश्वेश चौबे ने बताया कि अमृतसर, साबरमती, ग्वालियर, नागपुर, बायापपनहल्ली व ठकुरानी रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed