फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railfall in Punjab: weather updates, Rain in many places of Punjab

पंजाब: विधायक और डीसी के सामने उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां, कई जगह बारिश से किसान परेशान

Fri, 17 Apr 2020 11:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Apr 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Railfall in Punjab: weather updates, Rain in many places of Punjab
मंडी पहुंचे विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह व डीसी दीप्ति उप्पल के सामने दाना मंडी में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ीं। राणा व डीसी के के सामने लोग सटकर जमा हो गए। जिससे कोरोना से बचाव में सबसे अहम सामाजिक दूरी दरकिनार होती नजर आई। बाद में गलती का अहसास होने पर खुद डीसी व विधायक राणा ने लोगों को एक मीटर की दूरी बनाने का आह्वान करके खरीद शुरू करवाई। 

विज्ञापन


सबसे अहम बात तो यह कि विधायक व डीसी ने खुद गलती करने के बाद मंडियों में गेहूं लाने वाले किसानों, मंडी अफसरों और आढ़तियों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया और तमाम सावधानियां बरतने के लिए भी कहा। विधायक राणा ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू दौरान भी किसानों प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 
विज्ञापन


सरकार की तरफ से गेहूं की खरीद के लिए पूरे सूबे में योजनाबद्ध ढंग से प्रबंध किए गए हैं। जिससे किसानों, आढ़तिया और मजदूरों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। डीसी ने कहा कि जिले में खरीद प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं और सभी 98 खरीद केंद्रों पर जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए खरीद केंद्रों में सैनिटाइजेशन मुहिम चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर: मंडियों में पहुंचा 2419 मीट्रिक टन गेहूं

जिलेभर में अभी तक 4310 किसानों को कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं, ताकि किसान कर्फ्यू दौरान खेतों से अपनी गेहूं फसल काटकर खरीद मंडियों में ला सके। मंडियों में तकरीबन 2419 मीट्रिक टन गेहूं पहुंची है, जबकि 1083 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीद मंडियों में सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा जा रहा है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने दी।

डीसी कुलवंत सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद के मंडियों में पूरे प्रबंध किए जा चुके हैं। कोरोना वायरस के चलते मंडियों में सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। किसानों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए हैं। जिले के लगभग 4310 किसानों को कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। किसानों को कर्फ्यू पास जारी करते हुए बताया गया है कि किस दिन उन्हें गेहूं की फसल लेकर मंडी में पहुंचना है, ताकि मंडियों में लोगों की भीड़ न लग पाए।

जिला प्रशासन की ओर से मंडियों में किसानों के पीने के लिए पानी और शौचालय का भी बंदोबस्त किया गया है। जिले की मंडियों में अभी तक 2419 मीट्रिक टन की आवक हुई है, जबकि 1083 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इनमें पनग्रेन ने 58 मीट्रिक टन, मार्केफेड ने 295, पनसप ने 50, पंजाब वेयरहाउस ने 628 तथा एफसीआई ने 52 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

खाईफेमीकी में किसानों व आढ़तियों को नहीं मिले कर्फ्यू पास
किसान गुरमीत सिंह व सुरजीत सिंह ने बताया कि खाईफेमीकी में किसानों और आढ़तियों को कर्फ्यू पास जारी नहीं किए गए हैं। किसानों को 50 क्विंटल से अधिक गेहूं लाने की छूट दी जाए, तभी गेहूं खरीद का कार्य जल्दी खत्म हो सकेगा और किसान अगली फसल की तैयारी कर पाएंगे। किसानों का कहना है कि एक कर्फ्यू पास में एक टाइम पर सिर्फ किसान पचास क्विंटल गेहूं मंडी में बेचने के लिए ला सकता है, ऐसा करने से किसानों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ेगी। मौसम भी खराब हो रहा है।

फाजिल्का में 117 खरीद सेंटर स्थापित

डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 117 खरीद सेंटर स्थापित किए हैं। इस बार मंडियों में नौ लाख ग्यारह हजार मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। मंडियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। किसानों के पीने के पानी का बंदोबस्त किया है। किसी भी किसान को गेहूं बेचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इस बार नौ लाख 11 हजार मीट्रिक टन जिले की मंडियों में गेहूं आने की संभावना है। जबकि पिछले साल आठ लाख 79 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी। गेहूं की सुचारु खरीद के लिए जिले में 117 खरीद केंद्र स्थापित किये गए हैं, जिन में 3 मुख्य अनाज मंडियां (फाजिल्का, अबोहर और जलालाबाद), 9 सब यार्ड, 84 गांव स्तर पर स्थित अनाज मंडी के अलावा 21 राइस मिल्ज शामिल हैं। 

संगरूर: पास बनाने में भेदभाव करने का आरोप
एडीसी राजेश त्रिपाठी तथा एसडीएम मनजीत कौर ने नई अनाज मंडी का दौरा करके गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान एफसीआई के अधिकारियों को उचित ढंग से गेहूं खरीदने के आदेश दिए गए और सभी से सामुदायिक दूरी बनाए रखने की अपील की। मंडी के कुछ आढ़तियों व मजदूरों ने एडीसी के समक्ष उनके गेट पास नहीं बनने की शिकायत की। 

आढ़तियों ने कहा कि भेदभाव की नीति के चलते उनके पास नहीं बनाए गए हैं। एडीसी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पास जरूर बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसान सूखा गेहूं ही मंडी में लाएं, आरंभिक दौर में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जल्द सभी मुश्किलों को दूर कर लिया जाएगा। सुनाम अनाज मंडी में 27 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस मौके पर तहसीलदार कुलदीप सिंह व अमित कुमार, चेयरमैन मुनीष सोनी, आढ़ती ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश काला आदि हाजिर रहे।

मुक्तसर: सोशल डिस्टेंस रखने की अपील

एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने शुक्रवार को अनाज मंडी मुक्तसर और बरीवाला का दौरा कर किसानों व आढ़तियों के काम का जायजा लिया। साथ ही सभी से सामाजिक दूरी बनाकर रखने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि किसानों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सभी किसानों को पास बनाकर दिए जाएंगे। मंडियों में किसानों की सहायता के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। किसानों को अगर कोई दिक्कत आती है तो हेल्पलाइन नंबर 112 या 80543-70100 पर संपर्क कर सकते हैं। 

लंबी और मलोट हलके के कई गांवों में ओलावृष्टि
मुक्तसर में जहां शुक्रवार को सुबह से शाम तक धूंप-छांव की आंखमिचौली जारी रही। वहीं देर शाम आसमान पर काले बादल मंडराते नजर आए। मलोट व लंबी हल्के के कई गांवों में बरसात व ओलावृष्टि भी हुई। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगीं। मुक्तसर में जहां कुछ देर बारिश की हल्की फुहारें पड़ी। वहीं गांव लंबी, महिणा, भागू, वणवाला में ओलावृष्टि भी हुई। 

इस समय किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है। कई जगह कटाई शुरू हो भी चुकी है तो कई जगहों पर किसान पकी हुई फसल काटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बारिश व ओलावृष्टि किसानों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण किसान परेशान दिखाई देने लगे हैं। किसान जुगराज सिंह, दिलावर सिंह व नछत्तर सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल पककर तैयार है। इस बार पहले ही कर्फ्यू के चलते उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अब अगर बारिश हो जाती है तो फसलों का बेहद नुकसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed