यात्रीगण ध्यान दें! टिकट के लिए लंबी लाइन से निजात मिलेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर 10 जुलाई से आठ नए टिकट काउंटर की शुरुआत होगी। स्टेशन की नई बिल्डिंग में बने जनरल टिकट काउंटर को शुरू करने के लिए एसएनटी डिपार्टमेंट के अधिकारी सर्वर और वायरिंग के काम को पूरा करने में जुटे हैं। दावा है कि इस महीने के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही नई बिल्डिंग में 10 जुलाई को आठ नए काउंटरों की शुरुआत होगी, वहां पहले से चल रहे तीन काउंटरों को बंद कर दिया जाएगा। प्लेटफार्म टिकट के लिए स्टेशन पर अलग से काउंटर बनाया गया है।
तीन लाख में बने आठ काउंटर
रेल अधिकारियों ने बताया कि नए जनरल टिकट काउंटरों के निर्माण पर करीब तीन लाख रुपये की लागत आई है।
काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई
स्टेशन पर कम टिकट काउंटर होने की वजह से यात्रियों को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए ही काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। यहां रेलिंग भी लगाई गई है, ताकि यात्री लाइन में लगकर टिकट ले सकें और धक्कामुक्की न हो।
भीड़भाड़ से मिलेगी निजात
अभी तक जनरल टिकट के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 की तरफ सिर्फ तीन काउंटर थे। इसलिए यात्रियों को ज्यादा देर तक लाइन में लगना पड़ता था। अब नए काउंटर बनने से इस तरह की दिक्कत नहीं आएगी।