फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rail minister geeta jayanti flag off to kurukshetra-mathura train at geeta jayanti mahotsav

गीता जयंतीः कुरुक्षेत्र-मथुरा ट्रेन को रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, नहीं आए शाह

Fri, 09 Dec 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 09 Dec 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
rail minister geeta jayanti flag off to kurukshetra-mathura train at geeta jayanti mahotsav
गीता जयंती महोत्सवम में रेलमंत्री सुरेश प्रभु
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मौके पर कुरुक्षेत्र-मथुरा गीता जयंती ट्रेन को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका दौरा रद्द हो गया। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से गीता जयंती ट्रेन सुबह छह बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से 2 बजे चलेगी और रात 8 बजे दिल्ली होती हुई मथुरा पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री ने दोनों प्रदेशों के लाखों लोगों की मांग को पूरा करते हुए एक अनोखी सौगात देने का निर्णय लिया है। अब दोनों शहरों के लोग आराम से श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और कर्मभूमि को निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम

rail minister geeta jayanti flag off to kurukshetra-mathura train at geeta jayanti mahotsav
गीता जयंती महोत्सवम में रेलमंत्री सुरेश प्रभु
वीरवार सुबह से ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम संबंधी इंतजाम करने में जुट गए थे। स्टेशन के वीआईपी गेट, अतिथियों के लिए मंच तथा सजावट संबंधी व्यवस्था बनाने में कर्मियों ने ठंड में भी खूब मशक्कत की।

कार्यक्रम के लिए विभिन्न तरह के सुगंधित फूलों से मंच सजाया गया। दो हजार गमले तथा मंच के आगे अधिकारियों एवं अन्य लोगों के लिए करीब 200 कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन अचानक बीजेपी अध्यक्ष का आना कैंसिल हो गया।

वहीं, बता दें कि गीता जयंती ट्रेन का शुभारंभ 6 दिसंबर को होना था, लेकिन तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के 5 दिसंबर देर रात को निधन होने के चलते कार्यक्रम रद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed