फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raid of ED on advocate mukesh mittal home

मंत्री के रिश्तेदार के घर ईडी का छापा, देखें वीडियो

Thu, 15 Jan 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
raid of ED on advocate mukesh mittal home

वपंजाब सरकार के एक मंत्री के भतीजे और वकील मुकेश मित्तल के सेक्टर-18 स्थित घर पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापामारी की। टीम ने उनके घर से प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ कागजात भी कब्जे में लिए।

विज्ञापन


सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक प्रॉपर्टी से जुडे़ केस और आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद की गई। मुकेश मित्तल के घर सुबह आठ बजे ईडी की लोकल टीम ने छापामारी की।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम ने उनके 3-4 अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी और घर पहुंचते ही सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। इसके बाद न किसी को अंदर आने दिया और न ही किसी को बाहर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी अधिकारियों के अनुसार, वकील मुकेश मित्तल के खिलाफ प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ मामलों में शिकायत आई थी। इसकी जांच के लिए रेड की गई है। हालांकि, रेड में क्या मिला, इसके बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

पिता आरके मित्तल जाने-माने एडवोकेट हैं

raid of ED on advocate mukesh mittal home

टीम ने मुकेश मित्तल के पूरे घर को खंगाला और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजों की जांच की। मुकेश मित्तल का परिवार सियासी घराने से ताल्लुक रखता है। उनके पिता आरके मित्तल आरएसएस से लंबे समय से जुड़े हैं। इसके अलावा मौजूदा समय में एक पारिवारिक सदस्य पंजाब सरकार में मंत्री भी हैं।

ईडी की कार्रवाई के बारे में मुकेश मित्तल ने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने एक अधिवक्ता पर यह आरोप लगाया। वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट के साथ फ्रॉड किया गया है।

इसके बारे में केस फाइल है, लिसका ट्रायल चल रहा है। पावर ऑफ अटार्नी के बेस पर उनके क्लाइंट को फंसाया गया था। उन्होंने वकील से इस बारे में बात कर रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी थी। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ जांच की जा रही है, जबकि आरोपी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आय से अधिक संपत्ति के मामले पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

टाइपराइटर के घर भी दबिश

raid of ED on advocate mukesh mittal home

डड्डूमाजरा में रहने वाले वकील के टाइपराइटर अजय के घर भी टीम पहुंची। इसके अलावा एक-दो अन्य जगह भी छापेमारी की गई। ईडी टीम ने सभी जगह से कागजात जब्त किए। सूत्रों के अनुसार, ईडी की इस कार्रवाई में करोड़ों की बेनामी संपत्ति के कागजात मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed