फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid in warehouse, beer and liquor worth Rs 79 lakh recovered, four arrested

Chandigarh News: गोदाम में छापा, 79 लाख की बीयर-शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Raid in warehouse, beer and liquor worth Rs 79 lakh recovered, four arrested
चंडीगढ़। आचार संहिता के बीच चंडीगढ़ पुलिस गैर कानूनी ढंग से शराब की जमाखोरी और तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-22 सी के एक गोदाम में छापा मारकर शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने यहां से अंग्रेजी शराब की 640 और अलग-अलग ब्रांड के बीयर की 2468 पेटियां बरामद कीं। इनकी कीमत करीब 79 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम से टेंपो भी बरामद किया, जिस पर शराब की पेटियां लदी हुई थीं।पुलिस ने इस मामले में शराब ठेकेदार मोहाली फेज 11 निवासी राकेश कुमार धीर (52), गुरुग्राम निवासी शराब ठेकेदार कर्मबीर सिंह (39), जिला गोंडा (यूपी) निवासी टेंपो ड्राइवर नवीन (29) और गोंडा निवासी हेल्पर संत प्रकाश (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शराब और बीयर की इन पेटियों को गैरकानूनी तरीके से सेक्टर-35 के एक गोदाम से यहां पर शिफ्ट किया गया था। इस मामले में सेक्टर-17 थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed