फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

मैं 30 सेकेंड में समझ गया था मनप्रीत को: राहुल

Mon, 28 Apr 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 28 Apr 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

'मनप्रीत बादल कुछ समय पहले हमारे पास आए थे। उनके हाव-भाव देख कर मुझे उन्हें समझने में मात्र तीस सेकेंड लगे कि वे वित्त मंत्री थे लेकिन उन्होंने पद छोड़ दिया। यह त्याग उन्होंने पंजाब की जनता के लिए किया है। ये कहना था राहुल गांधी का।

विज्ञापन

राहुल आज बठिंडा में कांग्रेस-पीपीपी गठबंधन समर्थित उम्मीदवार मनप्रीत बादल के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।

करीब आधा घंटे के अपने भाषण में राहुल गांधी ने हर दस मिनट में पंजाब में नशे के कारण हो रही बर्बादी का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि अकाली भाजपा नेता कहते हैं कि यहां पर नशा पाकिस्तान से आता है, लेकिन पंजाब सरकार उसे रोकने के लिए कुछ नहीं करती।
विज्ञापन

राहुल ने मोदी पर किया बड़ा हमला

Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

पंजाब दौरे पर आए राहुल गांधी ने बठिंडा में रैली के दौरान नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी बताएं कि गुजरात में अदानी को इतनी सस्ती जमीन क्यों दी गई। मोदी सरकार ने पंजाब के किसानों को गुजरात से खदेड़ा।
राहुल आज पंजाब के हाईप्रोफाइल सीट बठिंडा में कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत बादल के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब में पनप रहे नशे के कारोबार के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में केवल एक परिवार की सरकार है।

'कांग्रेस लाओ नशे पर रोक लगाओ'

Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

रैली के दौरान राहुल ने लोगों को मंत्र भी दिया कि 'कांग्रेस लाओ नशे पर रोक लगाओ' अगर पंजाब में नशे पर रोक लगानी है तो कांग्रेस को जिताना होगा। पंजाब के कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को कहा, वे चाहते हैं कि ‘मेड इन पंजाब’ की चीजें बनें।
रैली में करीब 20 हजार के लगभग लोग उपस्थित थे। करीब आधे घंटे के भाषण के बाद राहुल फरीदकोट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

राहुल को लेकर वर्करों में खासा उत्साह

Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

पंजाब में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बठिंडा और पंजगराईं कलां फरीदकोट में रैलियां करके पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता में तेजी लाने की कोशिश करेंगे।

खासतौर पर बठिंडा में राहुल की रैली पार्टी वर्करों को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनप्रीत बादल के पक्ष में एकजुट करने के उद्देश्य से रखी गई है। मनप्रीत बादल के प्रचार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुस्त होने की खबरें आती रही हैं।

पंजगराईं कलां में होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए कांग्रेसी वर्कर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसके साथ ही पिछले एक माह से फरीदकोट के सियासी दंगल में अकेले ही जूझ रहे पार्टी उम्मीदवार जोगिंदर सिंह ने भी इस रैली से अपनी मुहिम को भरपूर बल मिलने की उम्मीद लगा रखी है।

‌थर्मल प्लांट कॉलोनी में होगी रैली

Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

बठिंडा में राहुल की रैली गुरुनानक देव थर्मल प्लांट कालोनी के स्टेडियम में होगी। पहले यह रैली मॉडल टाउन फेस थ्री के पार्क में होनी थी। इसी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली 24 अप्रैल को हो चुकी है।

लेकिन मैदान में मोदी की रैली के लिए लगा टैंट नहीं निकाले जाने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष की रैली थर्मल प्लांट के स्टेडियम में करानी पड़ रही है।

राहुल इसके अलावा सोमवार को ही फरीदकोट से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर सिंह पंजगराईं के पक्ष में भी पंजगराईं कलां में चुनाव सभा करेंगे।

रैली के लिए किए गए ये प्रबंध

Rahul Gandhi in Punjab for Election Campaign

गांव पंजगराईं कलां के खेल स्टेडियम में होने वाली इस रैली के लिए काफी जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। लगभग एक एकड़ रकबे में फैले खेल स्टेडियम के बीचों बीच बड़ा मंच बनाया गया है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

रैली के लिए पुलिस की ओर से भी सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की मदद ली जा रही है। आईजी राजिंदर कुमार, एसएसपी वरिंद्रपाल सिंह समेत आला पुलिस अधिकारियों ने भी रविवार को रैली स्थल का दौराकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed