फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi in Patiala Today loksabha election 2024 dharmveer gandhi

Patiala: किसान आंदोलन के गढ़ में राहुल गांधी के बड़े एलान, किसानों का कर्ज माफ करने को बनाएंगे संस्था

Wed, 29 May 2024 06:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 May 2024 06:27 PM IST
सार

पंजाब की राजनीति में अहम माने जानी वाली पटियाला सीट के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने पटियाला का दौरा करके महिलाओं के एक विशाल सम्मेलन में शिरकत की थी। यह सीट कांग्रेस का पुराना गढ़ है। 1952 से पटियाला लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 11 बार कांग्रेस अपनी जीत का परचम फहरा चुकी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi in Patiala Today loksabha election 2024 dharmveer gandhi
पटियाला में धर्मवीर गांधी के साथ राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानी आंदोलन का गढ़ बने पटियाला में राहुल गांधी ने किसानों के लिए बड़े एलान किए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक संस्था बनाई जाएगी, जिसकी सिफारिश पर किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। जब जरूरत होगी तब कर्जे माफ किए जाएंगे। साथ ही कहा कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इसके अलावा उनकी सरकार की ओर से किसान फ्रेंडली बीमा योजना लाई जाएगी। मौसम की मार से जिन किसानों की फसलों का नुकसान हो जाता है। इस योजना के तहत प्रभावित किसानों के खातों में 30 दिनों के अंदर बीमा का पैसा डालना यकीनी बनाया जाएगा। वह बुधवार शाम पटियाला के पोलो ग्राउंड में कांग्रेस के उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी के हक में रखी न्याय महा रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि किसान पंजाब की रीढ़ की हड्डी हैं, जो देश की जनता को दो वक्त की रोटी देने के लिए अपना खून-पसीना बहाकर अनाज पैदा करते हैं। लेकिन इन्हीं किसानों को केंद्र की मोदी सरकार ने बीते 10 सालों में कुछ नहीं दिया। बल्कि किसानों पर तीन काले खेती कानूनों थोप दिए। इनके खिलाफ पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों के किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा। लेकिन मोदी सरकार की ओर से किसानों को आतंकवादी कहा गया। दिल्ली के बार्डरों पर लंबी चली लड़ाई में 700 किसान शहीद हो गए। उन्होंने जब किसानों की शहादत के बारे में देश की संसद में बोलना चाहा, तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


राहुल ने बड़ा हमला बोलते कहा कि मोदी सरकार ने बीते 10 सालों में केवल अरबपतियों के लाखों करोड़ों रुपये के कर्जे माफ किए। उन्हें सभी तरह की सुविधाएं दीं, लेकिन किसानों के कर्जे माफ नहीं किए। आगे कहा कि उनकी सरकार ने पहले भी किसानों के कर्ज माफ किए थे। अब अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो किसानों के कर्जे दोबारा माफ किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह कईं किसानों से मिले। इस दौरान किसानों ने उनसे तीन मांगें की थीं। इनमें एक कर्ज माफी, दूसरा एमएसपी की कानूनी गारंटी व तीसरा फसली बीमा योजना थी। इसलिए वह किसानों के साथ किए वादों को पूरा करते हुए उनकी इन तीनों मांगों को पूरा करेंगे। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 22 अरबपति बनाए, लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार करोड़ों परिवारों को लखपति बनाएगी। देश के गरीब परिवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। हरेक परिवार की सबसे बड़ी महिला के खाते में हर महीने 8500 रुपये डाले जाएंगे। इस तरह से साल के 1 लाख रुपये खाते में खटाखट डाले जाएंगे। साथ ही मनरेगा के मजदूरों का भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये और आंगनवाड़ी व आशा वर्करों की आय को बढ़ाकर दोगुना कर दिया जाएगा।

अग्निवीर योजना को सेना नहीं चाहती है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना प्रधानमंत्री की योजना है। इसे सेना नहीं चाहती है। इसलिए देश के लाखों नौजवानों के हितों को देखते हुए उनकी सरकार बनने पर इस योजना को रद्द कर दिया जाएगा। फाड़ कर कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। राहुल ने देश में 30 लाख सरकारी नौकरियां भरने का भी ऐलान किया। साथ ही ग्रेजुएट नौजवानों को पहली नौकरी पक्की देने का वादा भी किया। बेरोजगारों के खातों में हर महीने 8500 रुपये डालने का भी ऐलान किया।


राहुल ने कहा कि उनकी मोदी सरकार से संविधान की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस व इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है। दूसरी तरफ भाजपा व आरएसएस देश के संविधान को बदलना चाहती है। इसे खत्म करना चाहती है। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान यूनियन आफ स्टेटस है। जहां पर अलग-अलग धर्मों, जातियों के लोग रहते हैं। जो अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। अलग-अलग कल्चर हैं। इनकी रक्षा डा. भीमराव अंबेदकर का यह संविधान करता है। दलितों व पिछड़ों को यह संविधान ही अधिकार देता है। लेकिन भाजपा पहले के राजा-महाराजाओं के समय की तरह चाहती है कि एक व्यक्ति ही देश को चलाए। एक ही भाषा हो, एक ही कल्चर हो और एक ही धर्म हो। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर इस संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़नी होगी। यह तभी हो सकेगा, जब देश की जनता इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जितवाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed