फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi assessed social media activity; senior Punjab leaders did not appear serious about key issues.

कौन सक्रिय?: राहुल ने जांची सोशल मीडिया पर सक्रियता, केंद्रीय मुद्दों पर गंभीर नहीं दिखे पंजाब के वरिष्ठ नेता

Wed, 26 Aug 2026 09:58 AM IST
Sharukh Khan मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 26 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सक्रियता जांची है। पंजाब के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मुद्दों पर गंभीर नहीं दिखे। पुणे में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर सिर्फ वड़िंग, सिंगला और राणा ने आगे बढ़ाया था।

विज्ञापन
Rahul Gandhi assessed social media activity; senior Punjab leaders did not appear serious about key issues.
पंजाब कांग्रेस की कलह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वे वरिष्ठ कांग्रेसी सोशल मीडिया मंचों पर कितने सक्रिय हैं, जिनके कंधों पर चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है, यह देखने के लिए राहुल गांधी ने विशेष आईटी टीम से एक रिपोर्ट तैयार करवाई है। राहुल ने यह भी जांचा कि ये नेता पार्टी हाईकमान के मुद्दों के प्रति कितने गंभीर हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हैं या नहीं।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में पंजाब के तीन वरिष्ठ नेता प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के प्रभारी विजय इंदर सिंगला व चुनाव प्रचार समिति के सह अध्यक्ष एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह ही सक्रिय दिखे। 
विज्ञापन


सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदरसिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत 10 वरिष्ठ कांग्रेसी केंद्रीय नेतृत्व के मुद्दों को आगे बढ़ाने में असक्रिय रहे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस एक्सरसाइज के लिए राहुल गांधी के 22 अगस्त को पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को आधार बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व यह देखना चाहता था कि पंजाब में प्रदेशाध्यक्ष समेत चुनावी तैयारियों के लिए गठित की गई समितियों के अध्यक्ष व सह अध्यक्ष पार्टी हाईकमान के मुद्दों को अपने-अपने सोशल मीडिया मंचों के तहत पंजाब में कितना आगे बढ़ाते हैं।

 

दरअसल, कांग्रेस इस तरह के कार्यक्रम उन राज्यों में भी करने की योजना बना रही है, जहां साल 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं मगर उससे पहले संबंधित राज्यों के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की पार्टी हाईकमान के मुद्दों के प्रति रुचि व गंभीरता जांचने के लिए आईटी टीम की ओर से यह विशेष रिपोर्ट तैयार करवाई गई।
 

नेताओं के खंगाले सोशल मीडिया अकाउंट
पंजाब में चुनाव समितियों की कमान संभालने वाले 13 वरिष्ठ नेताओं के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। इस दौरान यह सामने आया कि प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के प्रभारी विजय इंदर सिंगला व चुनाव प्रचार समिति के सह अध्यक्ष एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह ने ही राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अपने सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित कर आगे बढ़ाया।

 

उन्होंने राहुल गांधी की स्पीच को भी शेयर किया। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कोर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डा. अमर सिंह, प्रचार समिति के सह अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, घोषणा समिति के सह अध्यक्ष एवं सांसद गुरजीत सिंह ओजला, विधायक परगट सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के सह अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु व कुलजीत सिंह नागरा ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सोशल मीडिया के जरिये आगे बढ़ाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed