फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Addressed Public rally at Bhawanigarh of Punjab

ट्रैक्टर रैली: भवानीगढ़ में राहुल गांधी बोले- नए कृषि कानून भारत की रूह पर हमला

Tue, 06 Oct 2020 02:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Addressed Public rally at Bhawanigarh of Punjab
राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'किसान बचाओ-पंजाब बचाओ-खेती बचाओ यात्रा' दूसरे दिन भवानीगढ़ में पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों को भारत की रूह पर हमला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार वही कर रही है, जो ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस वस्तु के लिए लोग अब 10 रुपये अदा कर रहे हैं, वही वस्तु कारपोरेट राज में 50 रुपये में मिलेगी। यह पैसा किसानों अथवा मजदूरों की जेब में नहीं जाएगा, बल्कि कारपोरेट घरानों की जेब भरेगा। कारपोरेट सेक्टर मजदूरों से काम लेने के बजाय मशीनों से काम लेंगे, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। 
विज्ञापन


नई प्रणाली के तहत किसानों को इन उद्योगपतियों से सौदेबाजी करने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा और यहां तक कि राज्य प्रशासन और पुलिस भी इनकी मदद नहीं कर पाएगा। इससे पूरा देश तबाही की कगार पर पहुंच जाएगा। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसानों के हक में आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अपने हर वादे से भागी है। पिछले सात माह से पंजाब को जीएसटी में से अपना हिस्सा नहीं मिला, जिससे राज्य को कोविड के संकट के प्रबंधन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आखिरी दम तक किसानों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने मंच से राहुल गांधी से अपील की कि वह प्रधानमंत्री बनने पर इन काले कानूनों को रद्द कर दें।

कृषि कानूनों को हर हाल में वापस करवाकर रहेंगे: सिंगला
रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला ने कहा कि राहुल गांधी विशेष तौर पर दिल्ली से चलकर देश का अन्नभंडार माने जाने वाले संगरूर में काले कानून के खिलाफ लोगों को लामबंद करने आए हैं। लोगों ने रैली में भारी संख्या में पहुंचकर साबित कर दिया है कि इन कृषि कानूनों को हर हाल में वापस करवाकर रहेंगे। 

इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू और विजयइंद्र सिंगला के अलावा पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौजूद रहे।

राहुल गांधी को घेरने जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
बहुजन समाज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संगरूर में घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। बसपा के प्रांतीय अध्यक्ष जसवीर सिंह गड़ी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी दलित विरोधी हैं। 


                                     राहुल गांधी की रैली को घेरने जा रहे बसपा कार्यकर्ता।

पंजाब में निकाली जा रही उनकी यात्रा पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई है। इससे पता चलता है कि पंजाबियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ कांग्रेस ने पिछले 73 साल से धक्का किया है। वजीफा घोटाला करने वाले मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब कांग्रेस ने क्लीन चिट देकर छात्र वर्ग के साथ धोखा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed